... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आजकल लोगों में बवासीर एक सामान्य समस्या है। ये समस्या रेक्टम हिस्से और नसों में सूजन के कारण होती है। बवासीर में पॉटी के दौरान ब्लड आने के साथ-साथ दर्द का अनुभव होता है। इसके पीछे पुराना कब्ज़ या आंत का कोई रोग हो सकता है। इससे निपटने के लिए एक सही डायट प्लान का अहम रोल होता है। न्यूट्रीनिश्ट प्रेमा कोडिकल आपको कुछ डायट टिप्स दे रही हैं, जिनके ज़रिए आप काफी हद तक इस समस्या से राहत पा सकते हैं। पढ़ें- रोज एक मुट्ठी किशमिश खाकर कब्ज की परेशानी से पाएं आराम!
फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थ- फाइबर युक्त डायट लेने से बाउल मूवमेंट रेगुलेट रहता है और आपको कब्ज़ से राहत मिलती है। इसके लिए आप जौ, दलिया, साबुत अनाज और पत्तेदार सब्जियों में पालक, सेम, मेथी के पत्ते और खट्टे फलों में संतरा आदि खा सकते हैं।
एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर खाद्य पदार्थ- ऐसे खाद्य पदार्थ खाने से गुदा के आसपास ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और लिगामेंट व टिशू की स्ट्रेंथ बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके लिए आप ब्लूबेरी, चेरी, ब्लैकबेरी और खट्टे फल खा सकते हैं।
खूब पानी पिएं- खूब पानी पीने से आसानी से खाना पचाने में मदद मिलती है, जिससे आप कब्ज़ जैसी समस्या से बच जाते हैं। कम पानी पीने से आंत की दीवारें स्टूल से पानी अवशोषित करने लगती हैं, जिससे पॉटी हार्ड हो जाती है। हार्ड पॉटी कब्ज़ का प्रमुख कारण है।
बवासीर के रोगियों की ऐसी हो डायट
चित्र स्रोत - Shutterstock