... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST
अनुवादक – Usman Khan
Read this in English.
किडनी शरीर का एक ऐसा अंग होता है, जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को छानकर मूत्र के रूप में निकालने में मदद करता है। इसमें खराबी मतलब पूरे शरीर के कार्य में बाधा उत्पन्न होना। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखना बहुत ज़रूरी होता है। भारत में किडनी की बीमारियों के रोगियों का सटीक मूल्यांकन नहीं है लेकिन ऐसा अनुमान है कि हर एक मिलियन में करीब आठ सौ लोग इस समस्याा से पीड़ित हैं। भारतीयों में किडनी डिजीज़ का प्रमुख कारण डायबिटिक नेफ्रॉपैथी (diabetic nephropathy) है। खैर आप अंगूर खाकर किडनी की बीमारी से बच सकते हैं और अपने आपको स्वस्थ रख सकते हैं। पढ़ें: किडनी की पथरी होने पर भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें
1) किडनी को नुकसान से बचाने में सहायक
एप्लाइड फिजियोलॉजी, न्यूट्रिशन एंड मेटाबॉलिज़्म में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, अंगूर के बीज और उसके छिलके उच्च वसा युक्त खाद्य पदार्थों से किडनी को होने वाले नुकसान से बचा सकते हैं। मोटापे से ग्रस्त लोगों में कॉपर की कमी के कारण अन्य जटिलताओं के साथ गुर्दे की क्षति होने का ज्यादा खतरा होता है। अध्ययन के अनुसार, मोटापे की वजह से गुर्दे की बीमारी से पीड़ित रोगियों को निवारक खुराक के रूप में अंगूर के बीज और रस देना चाहिए। अंगूर एंटीऑक्सीडेंट का बड़ा स्त्रोत है, जो बॉडी को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं। ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस फ्री रैडिकल्स के बनने और एंटीऑक्सीडेंट के असंतुलन के कारण होता है।
2) किडनी की बीमारियों की रोकथाम में सहायक
लगभग 50 फीसदी लोग गुर्दे के लिए अपर्याप्त रक्त की आपूर्ति के कारण होने वाले एक्यूट रीनल फ़ेल्योर (acute renal failure) से पीड़ित हैं। इसे समस्या को इसकीमिया (ischemia) के नाम से भी जाना जाता है। अंगूर में पाए जाने एंटीऑक्सीडेंट व एंटी इनफ्लैमटरी गुण और रेसवर्टल (Resveratol) तत्व इसकीमिया (ischemia) की वजह से होने वाले नुकसान के जोखिम को कम करने में सहायक होते हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मिलान के डॉक्टरों ने चूहों पर एक अध्ययन किया था। इस अध्ययन में उन्होंने रेसवर्टल का चूहों की किडनी पर सुरक्षात्मक प्रभाव पाया। इसकीमिया या ऑक्सीजन की कमी के कारण चूहों की किडनी को ब्लड की सप्लाई मिलने की वजह से ऊतकों में नुकसान होने लगा था।
3) किडनी में गड़बड़ी की रोकथाम में सहायक
ईरानी शोधकर्ताओं के अनुसार, दो हफ्तों तक दिन में एक बार अंगूर के बीजों का 50 मिलीग्राम रस पीने से इसकीमिया (ischemia) की वजह से ऊतकों को होने वाले नुकसान को कम करने और किडनी के फंक्शन में होने वाली गड़बड़ी को कम किया जा सकता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: Agarwal S, K, Srivastava R, K, Chronic Kidney Disease in India: Challenges and Solutions. Nephron Clin Pract 2009;111:c197-c203
[2] Kamel Charradi,Salem Elkahoui,Ines Karkouch, Ferid Limam,Ghaith Hamdaoui,Fethy Ben Hassine,Michèle Veronique El May,Ahmed El May, Ezzedine Aouani. Grape seed and skin extract alleviates high-fat diet-induced renal lipotoxicity and prevents copper depletion in rat
[3]Ann N Y Acad Sci. 2002 May;957:230-8. Resveratrol, a component of wine and grapes, in the prevention of kidney disease. Bertelli AA(1), Migliori M, Panichi V, Origlia N, Filippi C, Das DK, Giovannini L.
[4]Iran J Kidney Dis. 2013 Jan;7(1):28-35. Grape seed extract for reduction of renal disturbances following reperfusion in rats. Ashtiyani SC(1), Najafi H, Firouzifar MR, Shafaat O.