... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
अपने मसालेदार स्वाद के लिए भारतीय खानपान दुनियाभर में मशहूर है। हमारे देश में कई तरह के मसालों का इस्तेमाल करके खाना बनाया जाता है। बिना मसालों का खाना हमें बीमार का खाना लगता है। हरी मिर्च, काली मिर्च, धनिया, गर्म मसाला आदि के बिना पकवान फीका ही लगता है। लेकिन ये मसाले हमें ज़ायके के साथ-साथ कुछ समस्याएं भी दे देते हैं। मुंबई के लोकमान्य तिलक म्यूनसिपल जनरल हॉस्पिटल की गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डिपार्टमेंट की हेड डॉक्टर प्रभा सावंत मसालेदार खाने से होने वाले तीन नुकसान के बारे में बता रही हैं।
1) पेट खराब कर सकता है
जिन लोगों को इरिटेबल बोवेल सिंड्रोम (IBS) कभी हुआ है, उन्हें इस तरह का खाना खाने से दस्त या अतिसार हो सकता है। डॉक्टर सलाह देते हैं कि अगर आपका पेट संवेदनशील है तो आपको मसालेदार खाना खाने से दस्त हो सकते हैं। जिन लोगों को बवासीर की समस्या है उनको ये और अधिक नुकसान पहुंचा सकता है। इसकी वजह से शौच के दौरान जलन महसूस होती है।
2) सीने में जलन
बहुत अधिक मसालेदार खाना खाने से एपिगैस्ट्रिक पेन या पसलियों के नीचे सुई-सा चुभता दर्द महसूस हो सकता है। ये गेस्ट्रोएसोफेजिअल रिफ्लक्स डिज़ीज़ (GERD) का एक आम लक्षण है। डॉक्टर प्रभा कहती हैं कि बहुत सारी मिर्च डालकर बनाए गए खाने को खाने के बाद आपके सीने में जलन हो सकती है। (इसे भी पढ़ें - सीने में जलन से हैं पेरशान तो पियें नारियल पानी)
3) स्किन और आंखों के नुकसान
इस साइड इफेक्ट से बचने के लिए हरी और लाल मिर्च को काटते हुए सावधानी बरतें। मिर्च के बीज आपके हाथों की त्वचा में जलन पैदा कर सकते हैं। और हाथ आंखों पर लगाने से आंखों को नुकसान पहुंच सकता है। कोशिश करें कि ग्लव्ज़ पहनकर ही मिर्च काटें।
चित्र स्रोत - Shutterstock