... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
अगर आपकी जॉब इस तरह की है कि आपको घंटों एक ही मुद्रा में बैठकर काम करना पड़ता है तो ज़ाहिर तौर पर आपको कई बीमारियों का खतरा होगा। सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल, कॉल सेंटर में काम करने वाले या बैंक कर्मचारियों को अपना ज्यादातर टाइम सीट पर बैठकर ही गुजारना पड़ता है। ऐसे में स्पाइन पर काफी जोर पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए क्यूआई स्पाइन क्लिनिक के सीनियर स्पाइन स्पेशलिस्ट डॉक्टर योगेश चोपड़ा तीन उपाय बता रहे हैं।
1) हर 30 मिनट में अपनी सीट से उठें
जितनी देर तक आप बैठेंगे, उतना ज़्यादा आपका जोखिम बढ़ेगा स्पाइन की समस्या होने का। इसलिए अपनी स्पाइन को हेल्दी रखने के लिए, हर 30-45 मिनट पर ब्रेक लें। इस दौरान आप अपनी मसल्स को स्ट्रेच कर सकते हैं। ब्रेक 4-5 मिनट के लिए लें, उसके बाद आप वापस अपना काम कर सकते हैं।
2) रूटीन चेकअप में स्पाइनल टेस्टिंग शामिल करें
बहुत से लोग नियमित रूप से अपना ब्लड शुगर या ब्लड प्रेशर चेकअप करवाते रहते हैं। बिल्कुल इसी तरह आपको नियमित रूप से अपना स्पाइनल मसल्स टेस्ट भी करवाना चाहिए। ख़ासतौर पर उन लोगों को जो अधिक देर तक बैठकर या फिर खड़े होकर काम करते हैं।ऐसा करने से आपकी स्पाइन से जुड़ी समस्याओं का वक्त रहते पता चल सकता है जिससे की उपचार आसान हो जाता है।
3) अपनी मुद्रा (पॉश्चर) सुधारें
जी हां, सही मुद्रा आपको कई सारी स्पाइन संबंधी समस्याओं से बचा सकती है। डॉक्टर चोपड़ा के अनुसार, अच्छी कुर्सी पर बैठना भी उतना ही ज़रूरी है। 100 से 110 डिग्री तक पीछे झुकने वाली कुर्सी आदर्श होती है। लेकिन 90 डिग्री वाली ठीक नहीं होती।’ इसलिए अपनी कुर्सी का भी खास ख्याल रखें।
चित्र स्रोत - Shutterstock