hamburger icon
A
Read in English

डायबिटीज के मरीजों में किडनी फेल होने का ये है एक लक्षण

अचानक ब्लड शुगर लेवल गिरना किडनी फेल होने का संकेत हो सकता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

किडनी शरीर का एक अहम हिस्सा होती हैं। ये शरीर से विषाक्त पदार्थों (toxins) को बाहर निकालने, ब्लड सेल्स बनाने और यहां तक कि आपको स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस सेम की फली की तरह दिखने वाले अंग की विशेष देखभाल की ज़रुरत होती है। जब बात डायबिटीज के रोगियों की हो, तो उन्हें किडनी की देखभाल के मामले में ज्यादा सतर्क होने की ज़रुरत होती है। मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में ट्रांसप्लांट फिजिशियन और नेफ्रोलोजिस्ट डॉक्टर भावेश वोरा  एक ऐसे लक्षण के बारे में बता रहे हैं, जिसे डायबिटीज के किसी भी मरीज़ को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पढ़ें- गर्मियों में किडनी की पथरी से बचने के 5 सरल उपाय

किडनी स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण क्यों है

किडनी स्वास्थ्य के लिए इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये सर्कुलेशन, बॉडी वॉल्यूम, ब्लड प्रेशर, ब्लड सेल्स प्रोडक्शन और बॉडी से टोक्सिन निकालने में मददगार है। आपको स्वस्थ रखने के लिए इनका सही क्रम में काम करना बहुत ज़रूरी है।

डायबिटीज के मरीज़ इस लक्षण को अनदेखा ना करें

डायबिटीज के मरीजों को ये बात समझनी बहुत ज़रूरी है कि उन्हें किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षणों का पता नहीं चल पाता है। और जब तक उन्हें पता चलता है, तब तक ये बीमारी गंभीर रूप ले चुकी होती है। इसलिए उन्हें किडनी की बीमारी के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर इलाज कराना शुरू कर देना चाहिए। डायबिटीज का कोई ऐसा मरीज, जो ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रखता है। अगर उसे लगे कि दैनिक आधार पर अचानक उसका ब्लड शुगर गिरना शुरू हो गया है, तो उसे सतर्क हो जाना चाहिए। क्योंकि ये किडनी फेल होने का एक बड़ा संकेत हो सकता है। इसके अलावा डायबिटीज के मरीज हाइपोग्लाइसेमिया (hypoglycemia) की भी अनदेखी कर देते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात कि डायबिटीज के मरीजों को नियमित रूप से किडनी फंक्शन टेस्ट कराना भी बहुत ज़रूरी है।

चित्र स्रोत - Shutterstock