सावधान! ज़्यादा नमक खाने वाले लोगों को होते हैं ये 9 नुकसान

ज्यादा नमक भले ही ज्यादा टेस्ट देता हो, लेकिन इससे हो सकती है कई बीमारियां।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

कम नमक खाने से भले ही टेस्ट थोड़ा कम आए लेकिन ये आपके दिल, फेफड़ों, किडनी और दूसरे अंगों के लिए अच्छा है। थोड़ा-सा ज्यादा नमक तुरंत आपको कोई नुकसान तो नहीं पहुंचाएगा, लेकिन ज्यादा नमक खाना अगर आपकी आदत में शुमार है तो एक वक्त बाद ये आपको कई तरह के नुकसान पहुंचा सकता है। आइये जानें कैसे:

1)  ब्लड प्रेशर बढ़ना – शरीर में जितना ज्यादा नमक होगा उसे घुलने के लिए उतना फ्लूड चाहिये होगा, ऐसे में कोशिकाएं पानी सोख लेती हैं और खून का क्षेत्रफल बढ़ जाता है। इससे धमनियों और दिल को ज्यादा ब्लड पंप करना पड़ता है। थोड़े वक्त के बाद धमनियां अकड़ने लग जाती हैं जिससे कि ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है।

2)  स्ट्रोक का जोखिम बढ़ता है – हाई ब्लड प्रेशर स्ट्रोक और दूसरी कार्डियोवस्क्यूलर बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। नमक ही ब्लड प्रेशर को  ऊपरी लेवल तक ले जाता है। इसलिए आपको अपने सोडियम की खुराक पर नजर रखनी चाहिए।

3)  पेट के कैंसर का कारण – अगर आपके नमक में नाइट्रेट ज्यादा है तो ये आपके पेट के लिए अच्छा नहीं है। बहुत ज्यादा नाइट्रेट से पेट के अल्सर का खतरा पैदा होता है। इसके अलावा नाइट्रेट पेट के अंदरूनी हिस्से को डैमेज करता है, आगे चलकर यही पेट के कैंसर की वजह बनता है।

4)  हड्डियां कमज़ोर करे – ज्यादा नमक आपकी हड्डियों से कैल्शियम छीन सकता है जो यूरीन के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है। इससे हड्डियां कमज़ोर हो जाती हैं और आसानी से टूट जाती हैं। अगर आपको ज्यादा नमक खाने से हाइपरटेंशन हो चुका है तो आपको ऑस्टियोपोरोसिस होने के चांस और बढ़ जाते हैं।

5)  किडनी को नुकसान – नमक आपके लिए सफेद ज़हर भी साबित हो सकता है, इससे आपकी किडनी डैमेज हो सकती है खासतौर पर तब जब आपको हाई बीपी या डायबिटीज हो। ज्यादा नमक लेने से शरीर में पानी बढ़ने के साथ-साथ टॉक्सिन भी बढ़ते हैं, उन्हें शरीर से बाहर निकालने के लिए किडनी को ज्यादा काम करना पड़ता है। एक वक्त के बाद किडनी कमज़ोर पड़ जाती है।

6)  डायबिटीज़ और बिगाड़े – डायबिटीज़ और हाइपरटेंशन एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। ज्यादा नमक के कारण हाइपरटेंशन होता है, और इससे आपका ब्लड शुगर लेवल भी प्रभावित होता है।

7)  मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाए – आपने ये कभी सोचा ही नहीं होगा लेकिन ज्यादा नमक से डीमेंशिया हो सकता है। कुछ अध्ययनों में ये बात सामने आई है कि तीन साल तक हाई सोडियम डायट लेने से संज्ञानात्मक क्षमता (cognitive functions) में कमी आती है।

8)  आपको मोटा बनाए – नमक सीधे-सीधे मोटापा नहीं बढ़ता लेकिन मोटे लोगों को नमकीन चीज़ खानी बहुत पसंद होती है। इससे प्यास लगती है, शरीर में पानी बढ़ता है तो वॉटर रिटेंशन होता है, जिससे शरीर सूज जाता है।

9)  एडीमा का जोखिम – बहुत ज्यादा नमक लेने से एडीमा हो सकता है जिसमें पैरों, हाथों और शरीर के दूसरे हिस्सों में सूजन आ जाती है। एडीमा अपने आप में घातक बीमारी नहीं है लेकिन ये आने वाली बीमारियों का संकेत हो सकती है।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ -[1] 1: He FJ, MacGregor GA. Salt, blood pressure and cardiovascular disease. Curr Opin Cardiol. 2007 Jul;22(4):298-305. Review. PubMed PMID: 17556881.

[2] 1: Joossens JV, Hill MJ, Elliott P, Stamler R, Lesaffre E, Dyer A, Nichols R,Kesteloot H. Dietary salt, nitrate and stomach cancer mortality in 24 countries. European Cancer Prevention (ECP) and the INTERSALT Cooperative Research Group. Int J Epidemiol. 1996 Jun;25(3):494-504. PubMed PMID: 8671549.

[3] 1: Caudarella R, Vescini F, Rizzoli E, Francucci CM. Salt intake, hypertension,and osteoporosis. J Endocrinol Invest. 2009;32(4 Suppl):15-20. Review. PubMed PMID: 19724161.

[4] 1: Boero R, Pignataro A, Quarello F. Salt intake and kidney disease. J Nephrol.2002 May-Jun;15(3):225-9. Review. PubMed PMID: 12113591.

[5] 1: Feldstein CA. Salt intake, hypertension and diabetes mellitus. J Hum Hypertens. 2002 Mar;16 Suppl 1:S48-51. Review. PubMed PMID: 11986894.

[6] Fiocco, A. J., Shatenstein, B., Ferland, G., Payette, H., Belleville, S., Kergoat, M. J., … & Greenwood, C. E. (2012). Sodium intake and physical activity impact cognitive maintenance in older adults: the NuAge Study.Neurobiology of aging, 33(4), 829-e21.

[7] 1: Ellison RC, Sosenko JM, Harper GP, Gibbons L, Pratter FE, Miettinen OS. Obesity, sodium intake, and blood pressure in adolescents. Hypertension. 1980 Jul-Aug;2(4 Pt 2):78-82. PubMed PMID: 7399648.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source