... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
पेट फूलना या एसिडिटी होना एक गंभीर समस्या है। पेट फूलने की वजह से पर आप परेशान रहते हैं और आपका काम में भी ध्यान नहीं लग पाता है। जाहिर इस समस्या की वजह से आप खाने पीने की चीजों का भरपूर आनंद नहीं ले पाते हैं। आमतौर पर यह समस्या तली हुई चीजें खाने से होती है। हालांकि कुछ लोगों को बिना कारण के भी रोजाना इस समस्या से गुजरना पड़ता है। वैसे आप अपने डायट में थोड़ा बदलाव कर इस समस्या से राहत पा सकते हैं। क्या आपको पेट फूलने की समस्या से बचना का घरेलू उपायपता है? आपको खाने में फ्राई और मसालेदार चीजों को कम करना चाहिए और फाइबर से भरपूर चीजों का अधिक सेवन करना चाहिए। मुंबई स्थित जसलोक हॉस्पिटल एंड रिसर्च में चीफ डायटीशियन सुवर्णा सावंत के अनुसार पेट फूलने की समस्या से पीड़ित लोगों का मील प्लान ऐसा होना चाहिए।
ब्रेकफास्ट- सुबह की पहली मील में आप एक कप किशमिश और बादाम मिलाकर खाएं और एक कप गाय का दूध पिएं। इससे आपको भरपूर मात्रा में फाइबर मिलते हैं और पाचन दुरुस्त होता है।
मिड-मोर्निंग स्नैक्स- इस समय आप कम फैट वाली एक कप दही और एक कप नाशपाती खा सकते हैं। इसके अलावा आपको कार्बोनेटेड ब्रेवरेज़ से दूर रहना चाहिए। इसके बजाय हाइड्रेटेड रहने के लिए ताजा फलों जूस पिएं।
लंच- आपके लंच में एक कप ब्राउन राइस, एक कप टोफू या कॉटेज चीज करी होनी चाहिए। फाइबर से भरपूर चीजें खाने से पेट की गैस धीरे-धीरे कम होती है और आपका पेट हल्का होता है।
इवनिंग स्नैक्स- इस समय आप 20 ग्राम ड्राई रोस्टेड पीनट खा सकते हैं जिससे ना केवल गैस बनना कम होता है बल्कि आपको अपच और एसिडिटी से भी बचने में मदद मिलती है।
डिनर- आपको मीठे और नमकीन पदार्थों से दूर रहना चाहिए। इन चीजों से आपकी हालत और खराब हो सकती है। इसलिए आपको रात को बहुत हल्का खाना चाहिए। डिनर में आप दो रोटी और 85 ग्राम ग्रिल्ड चिकन या दो कप हरी सब्जियां ले सकते हैं।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock