hamburger icon
A
Read in English

Weight loss surgery करानी है? पहले जान लें ये 5 बातें

क्या आपकी Bariatric surgery कराने की योजना है? उससे पहले ये आर्टिकल जरूर पढ़ें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:35 PM IST

वजन कम करने के तरीके बहुत हैं। इनमें से एक वेट लॉस सर्जरी भी है। कई लोगों को ऐसा लगता है कि वजन कम करने के लिए वेट लॉस सर्जरी या बेरिएट्रिक सर्जरी बहुत सरल उपाय है। लोगों को ऐसा लगता है कि इसमें एक्स्ट्रा फ्लैब को काटकर अलग करना होता है और वजन कम हो जाता है। आपको बता दें कि अन्य सर्जरी की तरह यह सर्जरी भी जटिल है। अगर आप वजन कम करने के लिए इस सर्जरी की योजना बना रहे हैं, तो आपको इससे संबंधित कुछ जरूरी बातों को जानना बहुत जरूरी है। मुंबई स्थित वॉकहार्ट हॉस्पिटल में बैरिएट्रिक सर्जरी के डायरेक्टर डॉक्टर रमन गोयल आपको इस सर्जरी से जुड़ी पांच बातें बता रहे हैं।

1) क्या आप इस योग्य हैं

वास्तव में इस सर्जरी के लिए कई मेडिकल गाइडलाइन निर्धारित हैं। किसी भी अंडरलाइंग डिजीज़ से पीड़ित व्यक्ति के लिए बीएमआई (बेसिक मेटाबोलिक इंडेक्स) कम से कम 32.5 है और जिसे कोई रोग नहीं है उसके लिए बीएमआई 37.5 हो गया है। अधिकतर लोग बीएमआई नहीं समझते हैं। सामान्य रूप में ऐसे लोग जिनका वजन 25 किलो ज्यादा है, वो सर्जरी करा सकते हैं। उदहारण के लिए अगर किसी व्यक्ति का आदर्श वजन 65 किलो होना चाहिए लेकिन उसका वजन 90 किलो है, तो वो सर्जरी करा सकता है। कई मामलों में अगर वजन ज्यादा है लेकिन डायबिटीज कंट्रोल में नहीं है, तो ऐसा व्यक्ति सर्जरी के लिए फिट नहीं माना जाता है। उदहारण के लिए अगर आप मोटापे से ग्रस्त नहीं हैं, लेकिन डायबिटीज अनकंट्रोल है, तो आप सर्जरी करा सकते हैं। ऐसे मामले में 25 नहीं बल्कि 15 किलो तक कट किया जा सकता है।

2) सही डॉक्टर का चयन जरूरी

इस मामले में सही डॉक्टर का चयन बहुत जरूरी है। क्योंकि ओवरवेट वाले सभी लोगों को सर्जरी की जरूरत नहीं होती है। अगर आपकी इसकी योजना है, तो किसी अनुभवी डॉक्टर से परामर्श करें। हमेशा अनुभवी बेरिएट्रिक सर्जन का चयन बेहतर है।

3) बेहतर सुविधाओं वाले हॉस्पिटल का चुनाव जरूरी

सभी हॉस्पिटल में बुनियादी ढांचे और सुविधाएं सही नहीं होती हैं। ऐसे हॉस्पिटल का चयन करें, जहां सही ऑपरेशन थिएटर, टेबल, ट्राली, बिस्तर, सीटी स्कैन मशीन और आईसीयू हो और सभी बुनियादी चीजें उपलब्ध हों और अधिक वजन से ग्रस्त रोगी को सूट करें। दूसरी बात, ये जांच लें कि उस हॉस्पिटल को सर्जिकल रिव्यु कारपोरेशन से मान्यता मिली हुई है या नहीं।

4) एक्सपर्ट टीम का चयन

बेरिएट्रिक सर्जरी के लिए आपको क्वालिफाइड एक्सपर्ट टीम का सहारा लेना चाहिए ताकि वो सर्जरी से पहले और बाद में आपकी सही तरह देखभाल कर सकें। वास्तव में बेरिएट्रिक सर्जन के साथ साथ आपको बेहतर डायटीशियन, फिजिशियन और पैथोलोजिस्ट की सहायता की जरूरत होती है। अगर आपका डॉक्टर यह सब उपलब्ध कराने में असफल रहता है, तो आपको एक बार विचार करना चाहिए।

5) अपने एक्सपर्ट से सर्जरी की रेंज की जानकारी लें

अगर आप सर्जरी की योजना बना रहे हैं, तो उससे पहले अपने एक्सपर्ट से सर्जरी की रेंज की जानकारी जरूर लें। ज्यादातर मामलों में आपका सर्जन आपको सर्जरी के विभिन्न प्रकार के बारे में बता देगा। इसलिए अपनी आर्थिक स्थिति के हिसाब से ऐसी रेंज का चयन करें जिसका खर्चा आप आसानी से उठा सकें। इसके अलावा अपने सर्जन से इससे संबंधित जटिलताओं, मृत्यु दर आदि के बारे में जानकारी लें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock