... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
लोहे से कट जाने या उससे चोट लग जाने के बाद अधिकतर लोग टेटनस इंजेक्शन लगवाते हैं। ऐसा माना जाता है कि जंग लगे लोहे से बचकर रहना चाहिए। ये बिल्कुल सही है कि जंग लगे लोहे में ज्यादा बैक्टीरिया होते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि लोहे के अलावा भी बहुत से ऐसी चीजें होती हैं, जिनसे टेटनस इन्फेक्शन का खतरा होता है। आस्था स्पेशलिटी क्लिनिक के डॉक्टर रतन वैश्य आपको कुछ ऐसे कारण बता रहे हैं, जिस वजह से आपको टेटनस इन्फेक्शन हो सकता है। पढ़ें- दाद से जल्दी छुटकारा पाना चाहते हैं तो इन 6 घरेलू उपायों को अपनाएं
1) लकड़ी से कटना
लकड़ी में भी काफी बैक्टीरिया होते हैं। खासकर मानसून में गीली लकड़ी से बैक्टीरिया के फैलने का ज्यादा खतरा होता है। इसके अलावा लकड़ी के दरवाजे या खिड़की से कट लगने से भी टेटनस इन्फेक्शन फैल सकता है।
2) पालतू पशु के काटने से
कई लोग पशु पालते हैं। ये पशु हर समय फर्श पर जमी धूल, गीली लकड़ी या जंग लगे लोहे के संपर्क में आते रहते हैं। ऐसे में अगर ये पशु आपको काटते हैं, तो आपको टेटनस का इन्फेक्शन होने की संभावना है।
3) धूल और मिट्टी
धूल, कीचड़ और गंदगी में विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया होते हैं। अगर आपका कट या घाव इनके संपर्क में आता है, तो आप संक्रमित हो सकते हैं। ध्यान रहे कि घाव के गंदगी के संपर्क में आना आपके लिए घातक हो सकता है।
4) बच्चे के जन्म के दौरान
डॉक्टर के अनुसार, पुराने दिनों महिला घर पर ही बच्चे को जन्म देती थी। उस समय गर्भनाल काटने के लिए लोहे की चीजें जैसे- कैंची, नेल कटर आदि का इस्तेमाल किया जाता था। इससे मां और बच्चे को टेटनस इन्फेक्शन का खतरा रहता था। दरअसल इस अवस्था में मां और बच्चे की इम्युनिटी बहुत कमजोर होती है, जिस वजह से उन्हें टेटनस इन्फेक्शन का ज्यादा खतरा होता है। यही कारण है कि प्रेगनेंसी में टेटनस का इंजेक्शन लगाया जाता है।
5) इम्युनिटी कमजोर होना
डॉक्टर के अनुसार, अधिकतर भारतीयों का इम्युनिटी सिस्टम कमजोर होता है। जिस वजह से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इन्फेक्शन से अपने आपको बचाने के लिए पहले पांच साल बूस्टर खुराक लेना बहुत जरूरी है।
चित्र स्रोत - Shutterstock