... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
अगर आप कार्डियोलॉजिस्ट के पास अक्सर जाते रहते हैं या पहली बार जा रहे हैं तो भी कुछ बाते ऐसी होती हैं जिनकी जानकारी आपको पहले से ज़रूर होनी चाहिये। दिल से जुड़ी इन बातों की सही जानकारी से आप कई तरह की बीमारियों से अपने आप ही बच जाते हैं। मुंबई स्थित एशियन हार्ट इंस्टिट्यूट के कंसलटेंट कार्डियोलॉजी डॉ. संतोष कुमार डोरा यहाँ ऐसी ही कुछ बातों के बारे में बता रहे हैं। पढ़ें: अचानक हुए लो ब्लड प्रेशर से हैं परेशान, तो अपनाएं ये 4 आसान उपाय
स्टेप बाई स्टेप एप्रोच : भले ही आप पहली बार कार्डियोलॉजिस्ट के पास जा रहे हों लेकिन आपको यह पता होना चाहिये कि डॉक्टर सबसे पहले आपकी कंडीशन का पता करते हैं उसकी जांच पड़ताल करते हैं फिर उसके लिए कुछ टेस्ट करते हैं और फिर इसका इलाज होता है। इसका मतलब है कि इस पूरे प्रोसेस में हर एक काम स्टेप बाई स्टेप होता है और व्यक्ति विशेष पर निर्भर करता है कि उसके पूरे इलाज में कितना समय लगता है।
डॉक्टर की दी हुई दवाइयां लें: डॉ. डोरा कहते हैं कि मरीज को इस बात का ख़ास ख्याल रखना चाहिये कि उसे डॉक्टर ने जो दवा जिस टाइम पर लेने को कहा है वो उसे उसी टाइम पर खाए। अगर आप किसी कारण से दवा खाना भूल गये हैं या दवा खाना बंद कर दिए हैं तो अपने डॉक्टर को इस बारे में ज़रूर बताएं। अगर दवाइयों से किसी तरह का साइड इफ़ेक्ट हो रहा है तो इनका सेवन तुरंत बंद कर दें और अपने डॉक्टर को इस बारे में बताएं।
गूगल से पढ़कर इलाज न करें: आजकल ऐसे कई मामले आते हैं जिनमें मरीज को किसी भी तरह की कोई दिक्कत होती है तो वह इस बारे में गूगल पर सर्च करके खुद से ही अपना इलाज करने लगता है। अगर आप दिल से जुड़ी किसी समस्या पर ऐसा कर रहे हैं तो समझ लें कि इससे आपकी जान तक जा सकती है। इसलिए बेहतर है कि इंटरनेट से सिर्फ जानकारी जुटाएं लेकिन इलाज सिर्फ डॉक्टर से ही करवाएं।
नियमित रूप से चेकअप करवाएं: डॉ. डोरा बताते हैं कि अगर आपको दिल से जुड़ी कोई बीमारी है तो आप नियमित रूप से अपनी मेडिकल जांच करवाते रहे। दिल के रोगी और डायबिटीज से पीड़ित मरीजों को किडनी से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है। इसलिए नियमित चेकअप करवाने से आप संभावित खतरों से बच जाते हैं।
घर में ब्लड प्रेशर मॉनिटर करने वाली मशीन लगायें: अगर आप हाइपरटेंशन जैसी गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं तो इसके लिए सबसे ज़रूरी होता है कि आप नियमित रूप से अपना ब्लड प्रेशर ज़रूर चेक करते रहें। हालांकि कई लोग अपने काम और दिनचर्या में इतने व्यस्त रहते हैं कि उन्हें बार बार डॉक्टर के पास जाने का टाइम नहीं रहता है। ऐसे में आप अपने घर में ही ब्लड प्रेशर ब्लड प्रेशर चेक करने की डिजिटल मशीन लगवा सकते हैं। इसकी कीमत करीब 1500 से 2000 के बीच होती है।
किसी भी लक्षण को अनदेखा न करें: कई लोग बार-बार एसिडिटी की समस्या को अनदेखा कर देते हैं जबकि वे नहीं जानते कि ये हार्ट अटैक का सबसे प्रमुख लक्षण है। इसलिए आपको हार्ट अटैक से जुड़े कोई भी लक्षण दिखें तो उसे अनदेखा न करें बल्कि तुरंत जाकर अपने नजदीकी कार्डियोलॉजिस्ट को इस बारे में बताएं।
एक्सरसाइज करें: दिल से जुड़ी बीमारियों को नियंत्रित रखने का सबसे आसान तरीका है कि आप नियमित रूप से व्यायाम ज़रूर करें। अगर आप बहुत तेज गति से नहीं चल सकते हैं तो कम से कम हफ्ते में 5 दिन आधे घंटे की वाक ज़रूर करें। ऐसा माना जाता है कि फिट रहने के लिए रोजाना 10000 कदम चलना ज़रूरी होता है। पैदल चलने से न सिर्फ आपका वजन कम होता है बल्कि इससे डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है।
संतुलित आहार लें: जहाँ तक खाने की बात है तो आपको हमेशा अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना चाहिये। खाने में 60% कैलोरी कार्बोहाइड्रेट से, 30% फैट से और बाकि 10% प्रोटीन से मिलना चाहिये। आप कभी कभी बाहर रेस्टोरेंट का खाना भी खा सकते हैं लेकिन रोजाना ऐसा न करें। दिन में कई बार चाय या कॉफ़ी न पियें। इसके अलवा अपने डाइट में हरी सब्जियों और फाइबर युक्त फलों को ज़रूर शामिल करें। 60 किलो वजन वाले आदमी को दिन में लगभग 2000-2500 कैलोरी की ज़रूरत होती है। पढ़ें: डायबिटीज के मरीजों के लिए ख़ास टेस्टी और हेल्दी डिशेज
चित्र स्रोत: Shutterstock