... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 3, 2017 4:38 PM IST
भारत में हर साल चाइल्डहुड कैंसर के 50,000 से अधिक नए मामले सामने आते हैं। आपको जानकार हैरानी होगी कि वयस्कों को होने वाले कैंसर के किसी भी प्रकार की तरह बच्चों को होना भी आम बात है। हालांकि कई मामलों में बच्चों में होने वाला कैंसर वयस्कों की तुलना में बिल्कुल अलग होता है। अपोलो हॉस्पिटल्स में ग्रुप मेडिकल डायरेक्टर एंड सीनियर कंसल्टेंट पीडियाट्रिक गैस्ट्रोएंटरोलॉजी और हेपाटोलॉजी डॉक्टर अनुपम सिब्बल बच्चों में कैंसर के बारे में कुछ आम तथ्यों पर प्रकाश डाल रहे हैं।
(1) वयस्कों की तुलना में बच्चों में किसी भी तरह के कैंसर के मामले 3 फीसदी है। बच्चों में कैंसर के प्रकार और इलाज भी अलग है। उपचार के बाद बच्चों में आगे चलकर कैंसर का पता लगाना मुश्किल हो जाता है।
(2) बच्चों में कैंसर तेजी से बढ़ता है जिससे पता चलता है कि प्रारंभिक चरण में इसके इलाज की जरूरत होती है। वयस्कों के विपरीत कीमोथेरेपी ट्रीटमेंट के लिए कैंसर बहुत ही सेंसिटिव होता है, जिस वजह से इसका प्रभावी तरीके से इलाज किया जा सकता है।
(3) वयस्कों में कैंसर होने से उनके लाइफस्टाइल पर प्रभाव पड़ता है जबकि बच्चों में कैंसर का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाता है। बच्चों में पर्यावरण विकिरण, कीटनाशक और वायरस के जैसे कारक कैंसर से जुड़े हुए हैं। इसके अलावा बच्चों में कैंसर आनुवंशिक गड़बड़ी का कारण भी है।
(4) अपोलो हॉस्पिटल में सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर अमिता महाजन के अनुसार, बच्चों में कैंसर के लक्षणों में लंबे समय से बुखार, पीलापन, ब्लीडिंग, हड्डियों व जोड़ों में दर्द, स्वेलिंग, तेजी से वजन कम होना और आंखों का रंग बदलना आदि हैं। क्या आप जानते हैं कैंसर के लक्षण क्या हैं? अगर इलाज के बावजूद यह लक्षण 15 दिनों के भीतर कम नहीं होते दिख रहे हैं, तो यह कैंसर का संकेत हो सकता है।
(5) पिछले कुछ दशकों में यह देखा गया है कि बच्चों में कैंसर का सही तरह इलाज किया जा सकता है और बच्चा सामान्य जीवन जी सकता है। चाइल्डहुड कैंसर के इलाज की सफलता दर देखकर एक उम्मीद जगी है कि कैंसर का इलाज किया जा सकता है। इसके अलावा बच्चों में कैंसर का इलाज वयस्कों की तुलना में ज्यादा कठोर नहीं है। शीघ्र निदान और तुरंत उपचार एक उच्च सफलता दर के लिए आवश्यक है।
Read this in English
अनुवादक – Usman Khan
चित्र स्रोत - Shutterstock