आपकी किचन में है मौजूद हैं कॉर्न या गोखरू से राहत पाने के 6 घरेलू उपचार

पैरों में Corns के दर्द से हैं परेशान?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Mousumi Dutta

कॉर्न या गोखरू देखने में हैं छोटा लेकिन देता है दर्द बहुत। ये सख्त स्किन पर पैच जैसा होता है जो दर्द भरा होता है। ये कॉर्न जोड़ों पर या विशेषकर पैर के तलवे पर निकलता है। कॉर्न में दर्द होने के कारण चलने-फिरने में दर्द होता है। जब आप पैर के किसी अंग पर जोर देकर चलते हैं या गलत जूतें पहनते हैं तो इसका असर आपके पैरों में पड़ता है और इसी कारण कॉर्न बन जाते हैं। लेकिन आपके इस दर्द की दवा आपके किचन में ही मौजूद है-

मूलेठी- जब कॉर्न बनना शुरू होता है तब मूलेठी इसके दर्द को कम करने में असरदार रूप में काम करता है। मूलेठी में ग्लीसेरइज़ेन नामक तत्व होता है जो दर्द को कम करने और कड़क त्वचा को मुलायम बनाने में प्रभावकारी रूप से काम करता है।

विधि- मूलेठी के तीन-चार स्टिक ले लें और इनको ग्राइन्ड करके पेस्ट बना लें। इस पेस्ट में तिल का तेल या सरसों का तेल मिलायें। अब इस पेस्ट को सोने के पहले कॉर्न पर धीरे-धीरे रगड़ें। रात भर इसको काम करने दें, इससे स्किन नरम हो जाएगा और ये आकार में छोटा होने लगेगा।

नींबू- नींबू का एन्टीफंगल और एन्टीबैक्टिरीयल गुण कॉर्न के उपचार में काम आता है। इन गुणों के अलावा नींबू का एसिडीक गुण हार्ड स्किन को सॉफ्ट और हिल-अप करने में बहुत मदद करता है।

विधि- ताजे नींबू का स्लाइस लेकर कॉर्न के ऊपर रखकर कपड़ा या गॉज से अच्छी तरह से बांधकर रातभर रख दें। रोज़ाना इस्तेमाल करने के बाद दो हफ़्ते के बाद आपको इसका असर दिखने लगेगा।

कच्चा पपीता-  कच्चा पपीता स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पपीते का रस कॉर्न के कष्ट से आराम दिलाने में बहुत काम करता है।

विधि- कच्चे पपीते के स्लाइस काट कर उनका रस निचोड़ लें। अब उस रस को कॉर्न पर लगाकर रात भर यूं ही रख दें।

जंगली प्याज़- प्याज़ का बल्ब या कंद कॉर्न के सूजन और त्वचा में जो कड़ापन आ जाता है उसको कम करने में असरदार रूप से काम करती है। प्याज़ का एन्टीफंगल गुण इंफेक्शन से भी बचाता है और कॉर्न को कम करने में मदद करता है।

विधि-प्याज़ के कंद को भून लें और कॉर्न पर रखकर अच्छी तरह से बांध लें। रात भर इसको बांधे रहने दें।

लहसुन- लहसुन का एन्टीबैक्टिरीयल और एन्टीफंगल गुण कॉर्न के त्वचा को नरम करने में बहुत मदद करता है।

विधि- ज़रूरत के अनुसार लहसुन के कुछ फांक ले लें और उनको अच्छी तरह से पिसकर पेस्ट बना लें। अब उस पेस्ट को कॉर्न पर लगाकर अच्छी तरह से रात भर बांधकर रखें।

बेकिंग सोडा- बेकिंग सोडा के एसिडिक नेचर के कारण ये कॉर्न के आस-पास के रफ स्किन को सॉफ्ट बनाने में बहुत मदद करता है। बेकिंग सोडा में नींबू का रस मिलाने से और भी वह प्रभावकारी बन जाता है।

विधि- ज़रूरत के अनुसार बेकिंग सोडा लें और उसमें पेस्ट बन जायें इतना नींबू का रस मिलायें। अब इस पेस्ट को कॉर्न पर अच्छी तरह से लगाकर रात भर कपड़ा या गॉज से बांधकर रखें। लेकिन कॉर्न का मुँह अगर खुल गया है या इंफेक्शन हो गया है तो कभी भी इस उपचार को प्रयोग में न लायें, इससे जलन होगा और कॉर्न की अवस्था और भी बदतर हो जायेगी।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ-

Shenoy SR, Kameshwari MN, Swaminathan S, Gupta MN. Major antifungal activity from the bulbs of Indian squill Urginea indica is a chitinase. Biotechnol Prog. 2006 May-Jun;22(3):631-7. PubMed PMID: 16739943.

[2] Home Remedies for common Ailments, H.K Bhakru, Orient Paperbacks, Delhi, 1998, pages 239.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source