हाल ही में किये कुछ सर्वे में यह बात सामने आई है कि पिछले कुछ दशकों में भारत में डिप्रेशन के मरीजों की संख्या काफी बढ़ गयी है। वैसे तो डिप्रेशन के कई कारण बताये जाते हैं लेकिन आपकी कुछ आदतें भी इसके लिए ज़िम्मेदार है। हम यहाँ ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बता रहे हैं।
गलत तरीके से बैठना : रिसर्च में यह पाया गया कि आपके उठने बैठने का तरीका भी डिप्रेशन के लिये ज़िम्मेदार हो सकता है। ज़र्मन सायकोलोजिस्ट ने 30 लोगों के ऊपर यह शोध किया था जिसमें कुछ लोगों को कंधे झुकाए हुए और कुछ को सीधे बैठने को कहा गया साथ ही इस पोजीशन में बैठे हुए उन्हें कुछ सकारात्मक और डिप्रेशन से जुड़े शब्दों का वीडियो दिखाया गया। बाद में जब डॉक्टरों ने उनसे उन शब्दों के बारे में पूछा तो जो लोग सीधे बैठे हुए थे उन्हें ज्यादा पॉजिटिव शब्द याद थे वहीँ कंधे झुकाये हुए लोगों को डिप्रेशन से जुड़े शब्द ज्यादा याद थे। इसलिए अगली बार जब कभी भी आप तनाव महसूस करें सबसे पहले अपने उठने बैठने का तरीका बदलें।
फोन का अधिक इस्तेमाल : अगर आप सारा दिन अपने स्मार्ट फोन में ही व्यस्त रहते हैं तो हो सकता है इससे आप डिप्रेशन के शिकार हो जायें। रिसर्च में यह पाया गया कि बहुत ज्यादा फोन का इस्तेमाल करने वाले लोग अक्सर एंग्जायटी और डिप्रेशन के शिकार हो जाते हैं। पढ़ें: डिप्रेशन में कब जायें डॉक्टर के पास ?
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.