इन 3 चीजों से सोरायसिस के मरीज़ पाएं राहत

पत्तागोभी के पत्तों का गर्म लेप लगाने से सोरायसिस में राहत मिलती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:32 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

सोरायसिस (psoriasis) स्किन की एक ऐसी बीमारी है जिसके ऊपर मोटी परत जम जाती है। दरअसल चमड़ी की सतही परत का अधिक बनना ही सोरायसिस है। यह एक ऐसा त्वचा रोग है जिसका पूरी तरह से ईलाज करना बेहद मुश्किल होता है। आधुनिक विज्ञान में इतनी प्रगति होने के बाद भी अभी तक इसके लिए कोई सुरक्षित दवा नहीं है। इसके रोगियों को सही देखभाल के साथ-साथ कई प्राकृतिक तरीकों की मदद से इसके लक्षणों में राहत देने का सुझाव दिया जाता है। वास्तव में ऐसे उपायों का साकारात्मक प्रभाव पड़ता है या नहीं, यह कहना मुश्किल है। हम आपको वैज्ञानिक सबूतों के आधार पर कुछ ऐसे उपाय बता रहे हैं, जिनसे आपको यकीनन फायदा होगा। पढ़ें: भिंडी के इस्तेमाल से सोरायसिस के मरीज़ पाएं राहत

पत्तागोभी

पत्तागोभी के पत्तों का इस्तेमाल अक्सर सोरायसिस के कारण होने वाली सूजन कम करने के लिए किया जाता रहा है। सल्फर से भरपूर गोभी के पत्ते सूजन और त्वचा की जलन (सोरायसिस का एक आम लक्षण) को कम करने में मदद करते हैं। जर्नल ऑफ़ एंटीकैंसर में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रिसर्च के दौरान वैज्ञानिकों ने पाया कि गोभी से स्किन कैंसर से पीड़ित चूहों की सूजन की प्रक्रिया को रोककर कैंसर की प्रगति धीमी करने में मदद मिली थी। एक बुक जिसका नाम "द इनसाइक्लोपीड़िया ऑफ़ मेडिसीन प्लांट्स" के अनुसार, गोभी के पत्ते एक्जिमा, सोरायसिस और मुँहासे जैसे त्वचा से संबंधित स्थितियों के लिए बहुत शक्तिशाली चीज हैं। एक गरम लेप के रूप में गोभी के पत्ते लगाने से निश्चित रूप से सोरायसिस के लक्षण को कम करने में मदद मिलती है।

टिप

  • गोभी के कुछ पत्ते लें और उन्हें अच्छी तरह से धो लें।
  • पत्तों के डंठल हटाकर अलग कर लें और पत्तों का लेप बना लें।
  • इस लेप को गर्म करके प्रभावित हिस्से पर लगाएं।

करेला

आयुर्वेद के अनुसार करेले के बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ हैं। इसका इस्तेमाल पारंपरिक चिकित्सा के रूप में भी किया जाता है। इसके अलावा ये सब्जी सोरायसिस से पीड़ित लोगों के लिए बेहद फायदेमंद है। जर्नल ऑफ़ एग्रीकल्चर एंड फ़ूड कैमिस्ट्री में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, करेला त्वचा में सूजन को कम करने में सहायक है। रेमेडीज फॉर कॉमन अलाइमेंट के लेखक डॉक्टर एचके भाख़रु के अनुसार, करेला का रस प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है और सूजन को कम कर देता है।

टिप

  • करेले के रस में नींबू का रस मिलाकर तीन से छह महीने रोजाना खाली पेट पीने से आराम मिलता है।

विटामिन बी12 और ऐवकाडो (avocado) ऑयल

यह तेल एक अच्छे मॉश्चराइजिंग के रूप में काम कर त्वचा को चंगा करता है। इतना ही नहीं इससे सूजन कम करने में मदद भी मिलती है और ये स्केलिंग रोकता है। जर्नल ऑफ़ डर्मटॉलजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन बी12 और ऐवकाडो (avocado) ऑयल का क्रीम लगाने से सोरायसिस के लक्षण नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

टिप

  • आराम पाने के लिये ऐवोकैडो तेल की कुछ बूंदें प्रभावित क्षेत्र पर लगाएं।

इन उपचारों का असर नहीं देखा गया

सोरायसिस के लक्षणों के लिए उपचार के लिए काजू नट आयल, कुकी (kukui) नट आयल, बटर मिल्क आदि का सुझाव दिया जाता है, लेकिन ये उपाय कारगार हैं, इसे कोई अध्ययन साबित नहीं कर पाया है। जर्नल ऑफ़ डर्मटॉलजी में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, कुकी नट तेल का सोरायसिस के लक्षण पर कोई महत्वपूर्ण प्रभाव नहीं पड़ा है। हालांकि एक लंबे समय से लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: Isbir T, Yaylim I, Aydin M, Oztürk O, Koyuncu H, Zeybek U, Ağaçhan B, Yilmaz H. The effects of Brassica oleraceae var capitata on epidermal glutathione and lipid peroxides in DMBA-initiated-TPA-promoted mice. Anticancer Res. 2000 Jan-Feb;20(1A):219-24. PubMed PMID: 10769658.

{2} Jorge D. Pamplona Roger, Encyclopedia of Medicinal Plants, Volume 2, Editorial Safeliz, 2001, 795p

{3} Masuko Kobori, Hirosuke Nakayama, Kenji Fukushima, Mayumi Ohnishi-Kameyama, Hiroshi Ono, Tatsunobu Fukushima , Yukari Akimoto, Saeko Masumoto, Chizuko Yukizaki , Yoshikazu Hoshi, Tomoaki Deguchi  and Mitsuru Yoshida. Bitter Gourd Suppresses Lipopolysaccharide-Induced Inflammatory Responses. J. Agric. Food Chem., 2008, 56 (11), pp 4004–4011.

{4} Dr HK Bhakru, Natural Home Remedies for common Ailments, 1stvolume, Orient Paperbacks, Delhi, 1995, 232p.

{5} Stücker M, Memmel U, Hoffmann M, Hartung J, Altmeyer P. Vitamin B(12) cream containing avocado oil in the therapy of plaque psoriasis. Dermatology. 2001;203(2):141-7. PubMed PMID: 11586013.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source