यूरिक एसिड लेवल कम करने और गाउट से बचने का आसान उपाय

विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थ खाने से बॉडी में यूरिक एसिड लेवल कम किया जा सकता है

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

शरीर में यूरिक एसिड का स्तर बढ़ने से कई स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं। इससे पहले कि यूरिक एसिड क्रिस्टल आपके जोड़ों में जमा होने लगे और दर्द का कारण बन जाए, उससे पहले आपके लिए उचित आहार लेना शुरू करना बहुत ज़रूरी है। इसका लेवल कम करने के लिए आपको प्यूरीन युक्त फूड्स का सेवन कम करना चाहिए और कार्बोनेटेड और मीठे पेय पदार्थों से बचना चाहिए। सबसे ज़रूरी काम, आपको विटामिन सी की मात्रा बढ़ानी चाहिए। अर्थराइटिस केयर एंड रिसर्च में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, विटामिन सी वाली चीजों से शरीर में यूरिक एसिड को कम करने में मदद मिलती है। ये हाइपरयूरिसेमिया (hyperuricemia) के खतरे को कम कर गाउट (gout) से बचाने में सहायक है। पढ़ें: इन 7 तरीकों से कम करें यूरिक एसिड का स्तर और पाएं गाउट से छुटकारा

विटामिन सी से कैसे कम होता है यूरिक एसिड

विटामिन सी में यूरिकोसुरिक (uricosuric ) गुण होते हैं, जो किडनी द्वारा यूरिक एसिड की निकासी बढ़ाते हैं, जिससे ब्लड में यूरिक एसिड का लेवल कम होता है। विटामिन सी ग्लोमरूलर फिल्ट्रैशन रेट (GFR) को बढ़ाता है और धमनियों का विस्तार करता है। इतना ही नहीं ये फ्री रैडिकल से होने वाले नुकसान को भी कम करता है। ये सीरम में मौजूद यूरिक एसिड को कम करता है।

ऐसे पाएं भरपूर विटामिन सी

  • अपना दिन एक गिलास नींबू रस पीकर शुरू करें। इससे बॉडी से फ्री रैडिकल की निकासी में मदद मिलती है। खूब तरल पदार्थों का सेवन करें, इससे बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है।

  • अपनी डायट में चेरी, ब्लूबेरी, अंगूर, अनानास और अमरूद जैसे फलों की मात्रा बढाएं।

  • अपने खाने में पालक और चौलाई जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों की मात्रा बढाएं। इनमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है। आप इन सब्जियों का सूप भी बनाकर पी सकते हैं।

  • आप अपने खाने में सलाद के रूप में काली मिर्च और ब्रोक्ली को शामिल कर सकते हैं। सलाद को ज्यादा टेस्टी और विटामिन सी का लाभ लेने के लिए इस पर नींबू का रस निचोड़ सकते हैं।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ: uraschek SP, Miller ER, Gelber AC. Effect of Oral Vitamin C Supplementation on Serum Uric Acid: A Meta-analysis of Randomized Controlled Trials. Arthritis care & research. 2011;63(9):1295-1306. doi:10.1002/acr.20519.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source