... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
गर्मी का मौसम शुरू हो चूका है। जाहिर है, इस मौसम में आप भी ठंडा पानी पीते होंगे। इसमें कोई शक नहीं है कि चिलचिलाती गर्मी से घर लौटकर ठंडा पानी पीने में बहुत मजा आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार ठंडा पीने से आपको कई स्वास्थ्य जटिलताएं हो सकती हैं। ये अलग बात है कि बर्फ के कई स्वास्थ्य फायदे भी हैं। दरअसल बर्फ पानी या ठंडा पानी पीने से आपको तुरंत राहत तो ज़रूर मिलती है लेकिन इसके आपके शरीर पर कई बुरे प्रभाव पड़ते हैं। ठंडा पानी क्यों नहीं पीना चाहिए, आइए जानते हैं। पढ़ें: ठंडा पानी या गर्म पानी- कौन-सा पानी पीना सेहत के नजरिये से बेहतर होता हैं?
इन कारणों से नहीं पीना चाहिए ठंडा पानी
1) पाचन में बाधा डालता है- बर्फ का पानी या ठंडा पानी ब्लड वेसल्स यानि रक्त वाहिकाओं को सिकोड़कर भोजन पचाने में बाधा डालता है। इससे पाचन की क्रिया धीमी हो जाती है और भोजन सही तरह से नहीं हजम हो पाता है। यहां तक की खाने के पोषक तत्व खो जाते हैं और शरीर द्वारा अवशोषित नहीं हो पाते हैं।
2) पोषक तत्वों को ख़त्म करता है- शरीर का तापमान 37 सेल्सियस होता है और जब आप कुछ ठंडा पीते हैं, तो आपके शरीर को तापमान विनियमित करने के लिए अधिक ऊर्जा खर्च करनी पड़ती है। दरअसल इस ऊर्जा का भोजन पचाने और पोषक तत्वों को अवशोषित करने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है। इस कारण आपके शरीर को कम पोषण मिल पाता है।
3) गले में खराश होने का खतरा बढ़ जाता है- ठंडा पानी पीने के कारण रेस्परटॉरी म्यूकोस (respiratory mucosa) बन सकता है। ये श्वसन तंत्र की एक सुरक्षात्मक परत है। जब ये परत भर जाती है, तो श्वसन तंत्र प्रभावित होने लगता है और विभिन्न इन्फेक्शन व गले की खराश की संभावना बढ़ जाती है।
4) हार्ट रेट कम करता है- अध्ययनों के अनुसार, बर्फ का पानी पीने से वेगस तंत्रिका (vagus nerve) को उत्तेजित होती है। वेगस 10 वीं कपाल तंत्रिका (cranial nerve) है और ये शरीर की स्वायत्त तंत्रिका तंत्र (autonomous nervous system) का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ये शरीर के अनैच्छिक कार्यों को नियंत्रित करती है। वेगस तंत्रिका दिल की दर को कम करने में मध्यस्थ का काम करती है और ठंडे पानी का कम तापमान तंत्रिका के लिए एक प्रेरणा के रूप में कार्य करता है, जिस कारण हार्ट रेट गिरती है।
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: 1. Chiang CT, Chiu TW, Jong YS, Chen GY, Kuo CD. The effect of ice water ingestion on autonomic modulation in healthy subjects. Clin Auton Res. 2010 Dec;20(6):375-80. doi: 10.1007/s10286-010-0077-3. Epub 2010 Aug 1. PubMed PMID:20680385.