... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
सर्दी-खांसी सबसे ज्यादा परेशान करने वाली बीमारियों से एक है। इससे ना केवल आपकी दैनिक गतिविधियां प्रभावित होती हैं बल्कि ठीक होने में भी काफी समय लगता है। आमतौर पर सर्दी-खांसी करीब एक हफ्ते तक आपको परेशान करके रखती है। हैदराबाद स्थित अपोलो क्लिनिक की डॉक्टर विष्णु प्रिया आपको बता रही हैं कि आप सर्दी-खांसी और फ्लू से जल्दी से कैसे छुटकारा पा सकते हैं। पढ़ें- रात में खांसी आने पर आराम पाने के लिए अपनाएं ये 10 टिप्स
डॉक्टर के अनुसार, अगर आप सर्दी-खांसी जैसी समस्या से पीड़ित हैं, तो आपको जल्दी ठीक होने के लिए थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। इस दौरान आराम करें, खूब पानी पिएं, गर्म चीजें खाएं, हर्बल चाय पिएं और नियमित रूप से भोजन करें। इसके अलावा गर्म सूप पिएं और स्टीम बाथ लें। बीच-बीच में गर्म पानी की भाप लेते रहें। इससे नाक खोलने और गले की खराश को दूर करने और बुखार को कम करने में मदद मिलेगी। इन सब के अलावा एक बेहतर उपाय यह है कि आप घर में ही रहकर आराम करें।
1) हाइड्रेटिड रहें
यह सच है कि बीमारी में कुछ खाने-पीने का मन नहीं करता है लेकिन इस दौरान आपके शरीर को पर्याप्त मात्रा में पानी की ज़रूरत होती है। ज्यादा पानी पीने से बॉडी से टॉक्सिन बाहर निकलने में मदद मिलती है और आपको दस्त और उल्टी होने का खतरा भी कम होता है। हाइड्रेटेड रहने से कब्ज का खतरा भी कम होता है और इलेक्ट्रोलाइट्स की हानि से बचाता है। दिन में कम से कम आठ गिलास पानी पिएं और कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें।
2) इलेक्ट्रोलाइट्स भी हो सकते हैं मददगार
पोटेशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स आपके शरीर के बेहतर कार्य के लिए बहुत ज़रूरी होते हैं। इनसे ब्लड (पीएच) की एसिडिटी, मसल्स फंक्शन बनाए रखने और टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलती है। इलेक्ट्रोलाइट युक्त तरल पदार्थ जैसे नारियल पानी, नमक और केले का सेवन ज्यादा करें।
3) पर्याप्त आराम ज़रूरी
इस दौरान जल्दी राहत पाने के लिए आराम बहुत ज़रूरी है। इससे आपके इम्यून सिस्टम को वायरस से लड़ने के लिए समय मिलता है। इतना ही नहीं आराम से शरीर के दर्द और थकान को दूर करने और सामान्य बीमारियों के लक्षणों को दूर करने में भी मदद मिलती है। आराम के बिना आपका इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ठंड से निपटने के लिए कम से कम आठ घंटे की नींद ज़रूर लें।
4) विटामिन भी ज़रूरी
आपको तेजी से ठीक करने में विटामिन मुख्य भूमिका निभाते हैं। इस दौरान आपको विटामिन सी डी और जिंक की भरपूर ज़रूरत होती है। विटामिन सी का एंटी वायरल प्रभाव पड़ता है जबकि विटामिन से तेजी से ठीक होने में मदद मिलती है। जिंक आपको कोल्ड और फ्लू से बचाने में सहायक है। इसलिए इस दौरान विटामिन से भरपूर फूड खाएं।
इन बातों का रखें ख़्याल
चित्र स्रोत - Shutterstock
संदर्भ: JOHANNE ROSE, L.AC, Herbal and Nutritional Support for the Immune System, Advanced Nutrition Publications, Inc., rev. 1999, Volume 6, edition 2.