hamburger icon
A
Read in English

इन 4 आसान एक्‍सरसाइज से दूर करें कंधे का दर्द

क्या कंधों में दर्द के कारण आपको कष्ट सहना पड़ रहा है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

कंधे और जोड़ों की समस्‍याओं पर ध्‍यान नहीं देना आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इससे आपके कंधों में दर्द शुरु हो सकता है। एक बार कंधे में दर्द होना शुरू हो जाता है, तो फिर आप किसी भी चीज पर सही से फोकस नहीं कर पाते हैं। हालांकि आराम, एक्‍सरसाइज और डॉक्‍टर की सलाह से आप काफी आराम पा सकते हैं। मुंबई स्थित क्‍यू स्‍पाइन क्लिनिक की डॉक्‍टर गरिमा आनंदानी आपको कुछ ऐसी आसान एक्‍सरसाइज बता रही हैं, जिन्‍हें करने से आप काफी हद तक कंधे के दर्द से छुटकारा पा सकते हैं। पढ़ें- अजवाइन से अर्थराइटिस या जोड़ों के दर्द को कहें बाय-बाय

1) वैंड एक्‍सरसाइज (Wand exercises)

ये एक्‍सरसाइज दो तरह की होती है।

फ्लेक्‍शन (Flexion)- इसे करने के लिए दोनों हाथों में एक वैंड यानि छड़ी पकड़कर उसे ऊपर यानि छत की ओर उठाएं।

ऐब्डक्शन (Abduction)- इसे करने के लिए अपने कंधों को उठाएं और लेफ्ट-राइट घुमाएं। इसे रोजाना कम से कम पांच बार करें।

2) फिंगर लेडर एक्‍सरसाइज (Finger ladder exercises)

इसे करने के लिए दीवार के सामने थोड़ी दूरी पर खड़े हो जाएं। अब उंगलियों को जितना संभव हो धीरे-धरे दीवार के ऊपर ले जाएं। इससे आपके कंधे जल्‍दी से ठीक होने में मदद मिलेगी। इतना ही नहीं इससे उंगलियों की गतिशीलता में भी सुधार होगा।

3) पेंडुलर एक्‍सरसाइज (Pendular exercise)

इसे करने के लिए हल्‍का झुककर खड़े हो जाएं। अब अपने कंधों को आगे और पीछे की ओर ले जाएं। इसके बाद लेफ्ट-राइट ले मूव करें। उसके बाद क्‍लॉकवाइज और फिर एंटीक्‍लॉकवाइज टर्न करें। ये कंधे और जोड़ों के दर्द से राहत पाने का बेहतर तरीका है।

4) टॉवेल स्‍ट्रेचेस (Towel stretches)

इसे करने के लिए तीन फुट लंबा तौलिया लेकर उसे पीछे की तरफ दोनों हाथों से खोलकर पकड़ें। अब अपने एक हाथ की मदद से दर्द वाले कंधे हाथ को ऊपर की ओर खींचे। एक दूसरा तरीका ये है कि अपने सही कंधे पर तौलिया रखें अब दर्द वाले हाथ से पीछे की ओर से तौलिया पकड़ने की कोशिश करें। इसे रोजाना 10 से 20 बार करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock