गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कब शुरू करना चाहिये?

गर्भनिरोधक गोलियों को खाने से किसी भी तरह की समस्या हो तो तुरंत डॉक्टर के पास जायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

मैं एक 18 साल की शादी शुदा लड़की हूँ। हम दोनों अभी जल्दी बच्चा नहीं चाहते हैं इसलिए मैं गर्भनिरोधक दवाइयां लेनी चाहती  हूँ। क्या बिना डॉक्टर की सलाह लिए ये दवाइयां ली जा सकती हैं? इन दवाइयों का सेवन कब शुरू करना सही रहेगा? क्या इससे मेरे स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर पड़ेगा?

इन सब सवालों के जवाब के लिए हमने मैक्स हॉस्पिटल दिल्ली की सीनियर गायनकोलॉजिस्ट डॉ. उमा वैद्यनाथन से बात की। उन्होंने बताया कि कोई भी लड़की जो प्रेग्नेंट नहीं होना चाहती है वो इन दवाइयों का सेवन कर सकती है। वैसे 16 साल से कम उम्र की लड़कियों को ये दवाइयां नहीं खानी चाहिये जब तक कि आपको किसी डॉक्टर ने ना कहा हो। वैसे अगर आपकी उम्र 16 से ज्यादा है तो आप बिना डॉक्टर की सलाह लिए भी इन दवाइयों का सेवन कर सकती हैं। इसे किसी भी नजदीकी मेडिकल स्टोर से खरीद लें।

इन दवाइयों को कब तक लेना चाहिये?

वैसे तो आप इन दवाइयों को लगभग 5 साल तक ले सकती हैं लेकिन अगर आपको इन्हें खाने से किसी भी तरह का तेज सिरदर्द, हाई ब्लड प्रेशर और अचानक से वजन बढ़ना जैसी समस्याएं हो रही हैं तो बेहतर होगा एक बार आप डॉक्टर कि सलाह ले लें। इसलिए जब आप इन दवाइयों का सेवन कर रही हों तो यह बहुत ज़रूरी है कि आप नियमित रूप से अपना ब्लड पप्रेशर और वजन चेक करती रहें और किसी भी तरह के बदलाव या समस्या पर तुरंत डॉक्टर के पास जायें।

क्या गर्भनिरोधक दवाइयों से साइड इफ़ेक्ट होता है?

आमतौर पर इन दवाइयों से किसी भी तरह का साइड इफ़ेक्ट नहीं होता है लेकिन अगर आपको पहले से ही कोई और बीमारी है तो ऐसे में गर्भनिरोधक दवाइयों का सेवन नहीं करना चाहिये। कुछ मामलों में अगर लड़की की उम्र कम है तो उसे डॉक्टर की देखरेख में ही इन दवाइयों का सेवन करना चाहिये। इसलिए अगर आप पहले से ही किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो बेहतर होगा कि इन दवाइयों के सेवन से पहले आप डॉक्टर से सलाह लें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source