बार बार चक्कर आने से हैं परेशान तो करें ये 5 योगासन

अगर आप अक्सर चक्कर आने से परेशान हैं तो इन आसनों से आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 1:51 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

कई लोग बार बार चक्कर आने की समस्या से परेशान रहते हैं। चक्कर आते समय अचानक से आपको ऐसा महसूस होता है कि आपका सिर घूम रहा है। कई बार लोग चक्कर आने पर लडखडा कर गिर जाते हैं। हम यहाँ आपको ऐसे कुछ योगासन बता रहे हैं जो आपके नर्वस सिस्टम को ठीक कर देते हैं और फोकस करने की क्षमता को बढ़ा देते हैं। आर्ट ऑफ़ लिविंग के योगा एंड मैडिटेशन टीचर दीपक शर्मा चक्कर से बचाव करने वाले कुछ योगासनों के बारे में बता रहे हैं। पढ़ें: जानिये लाफ्टर योगा से कैसे दूर करें तनाव

बालासन: चक्कर से आराम दिलाने में यह योगासन काफी असरदार है। इसमें आप दोनों घुटनों और दोनों हाथो की मदद से नीचे की ओर छोटे बच्चों या जानवरों की तरह झुके जायें। अगर इसे करने में आपके घुटनों में दर्द होने लगे तो आप घुटनों के नीचे कम्बल भी रख सकते हैं। इस पोजीशन में जितनी देर रह सकें उतनी देर रहें।

विपरीत करणी : इस योगासन को करने से चक्कर से तो आराम मिलता ही है साथ ही इससे आपका दिमाग भी शांत रहता है। हालांकि इसे करते समय कभी भी अपने हिप्स को न उठायें बल्कि हिप्स को जमीन पर रखकर ही पैर उठायें। इस पोजीशन में कम से कम 5 मिनट तक रहें।

नाड़ी शोधन प्राणायाम : इस योगासन को करते समय गहरी-गहरी साँसे लेने से खून में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ जाती है और इसे करने से आपका नर्वस सिस्टम भी सुचारू रूप से काम करने लगता है।

सलंबा शीर्षासन : यह योगासन आपके तनाव को दूर करके आपको रिलैक्स रखता है। इसके अलवा इसे करने से  किडनी, पेट और लीवर से जुड़ी बीमारियों से भी बचाव होता है। इस पोजीशन में बने हुए 6-7 बार गहरी साँसे लें।

सुप्त बद्ध कोणासन : यह योगासन तनाव को दूर करने के साथ आपके शरीर के नर्वस सिस्टम को सही रखती है। इसके अलावा इससे गर्दन, कंधों और पीठ की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। मस्तिष्क में पर्याप्त मात्रा में खून पहुँचने से चक्कर आने की समस्या काफी कम हो जाती है और ये सारे योगासन शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ाने में मदद करते हैं। इस पोजीशन में 3-4 मिनट तक टिके रहें। पढ़ें: मूड सही करने के लिए करें ये 5 एक्सरसाइज

सावधानियां:

  • अगर आपको अक्सर चक्कर आते हैं तो योगासन के समय आगे झुकते समय अपना ख्याल रखें। अचानक से आगे की तरफ नीचे मुंह करके न झुकें और इन योगासनों को करते हुए उठते और बैठते समय किसी तरह की जल्दबाजी न करें।
  • अगर आप बैलेंस बनाने वाले योगासन कर रहें हैं तो कोशिश करें कि किसी दीवार के करीब जाकर इन योगासन को करें जिससे आपको बैलेंस बनाने में आसानी हो।
  • अपने गर्दन को हमेशा ही सही पोजीशन में रखें अन्यथा आप चक्कर खाकर गिर सकते हैं। जब आप ट्रायंगल पोज कर रहे हों तो ऊपर देखने की बजाय कहीं और देखें।
  • पीछे की ओर झुकने वाले योगासन न करें क्योंकि इससे चक्कर आने की समस्या और बढ़ सकती है।
  • किसी भी योगासन को करते समय सांस को रोककर न रखें। अगर योगासन करते समय आपको चक्कर आने लगे तो बालासन करने लगें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source