स्प्रे या क्रीम, दर्द से आराम के लिए क्या है अच्छा जानें यहां

Pain relief sprays, ointments, gels क्या है ज्यादा असरदार?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

दर्द से आराम दिलाने के कई तरह की क्रीम, मरहम (ointments), जेल और स्प्रे मिलते हैं। अगर आप इनका चुनाव करने में कशमकश महसूस कर रहे हैं तो लिववेल क्लिनिक के पेन कंसल्टेंट और डायरेक्टर डॉक्टर रितेश पटेल आपकी इस कशमकश को दूर कर सकते हैं। उन्होंने हमें बताया कि आपको इनमें से किसका इस्तेमाल करना चाहिए।

1)  स्प्रे

शरीर के जिन हिस्सों तक आपकी पहुंच मुश्किल होती है उसमें दर्द होने पर स्प्रे का इस्तेमाल अच्छा रहता है। जैसे कि पीठ दर्द। स्प्रे के जरिये तेज़ प्रेशर के साथ कूलिंग मेंथोल वहां पहुंचता है। इससे आपको चिपचिपा महसूस नहीं होता। तेज़ और चुभते दर्द के लिए स्प्रे अच्छा विकल्प है।

2)  मरहम (Ointment)

दो तरह के मरहम होते हैं। एक में कैप्सेसिन होता है जो स्किन पर जलन पैदा करता है, और प्रभावित स्थान पर खून पहुंचाकर दर्द से राहत देता है। दूसरी तरह के मरहम में एस्प्रिन जैसे तत्व और मेंथॉल होता है जो दर्द से राहत पहुंचाता है। मरहम हल्के-हल्के दर्द के लिए असरदार होती है।

3)  क्रीम

पेन-रिलीवर क्रीम मरहम से कम चिपचिपी होती हैं। ये अर्थराइटिस के दर्द के लिए काफी प्रभावी होती हैं, हालांकि इनसे सिर्फ थोड़ी देर का आराम मिलता है। कई क्रीम से जलन पैदा होती है, ये मस्तिष्क का ध्यान दर्द से हटा देती है। इस तरह की क्रीम में कैपसेसिन होता है जो स्किन को दर्द महसूस नहीं होने देता।

4)  फोम

फोम क्रीम से ज्यादा तेजी से स्किन पर फैलता है। ये लगाने के कुछ सेकेंड बाद ही अपना काम करने लगता है। आपको बस अपनी उंगलियों पर थोड़ा फोम लेना है और स्किन पर थोड़ी मसाज करनी है। इस प्रॉडक्ट से दर्द देर तक दूर रहता है। ये कंधे और गर्दन के लिए बेस्ट हैं।

5)  जेल

ये क्रीम और मरहम से कम चिपचिपे होते हैं, स्किन पर लगाते है गायब हो जाते हैं। ज्यादातर जेल में काउंटरइरिटेंट होते हैं जो ठंडा-गर्म सेंसेशन पैंदा करके आराम पहुंचाते हैं। ये तकरीबन 8 घंटे के लिए दर्द से राहत पहुंचाते हैं। कंधे और कमर दर्द के लिए जेल काफी अच्छे होते हैं।

6)  रोल-ऑन

इन्हें लगाना काफी आसान होता है। हाथों का इस्तेमाल नहीं होता। स्किन फटाफट इन्हें सोख लेती है और 15-20 मिनट में आराम मिलता है। इन्हें गर्दन, कंधे, कलाइयों, हिप्स और कमर के तेज दर्द के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source