Stress से राहत पाने के लिए कुछ ख़तरनाक काम करती हैं ये लड़कियां।

क्या आपने कभी ऐसा सुना है कि घर का सामान पटकने से स्ट्रेस दूर होता है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 11, 2017 3:44 PM IST

तनाव या स्ट्रेस हमारी ज़िंदगी का एक हिस्सा-सा बन गया है लेकिन क्या आप उसके साथ ज़िंदगी बिता सकते हैं? हमें पता है आपका ज़वाब ना ही होगा। हर व्यक्ति स्ट्रेस से परेशान है और सभी इससे राहत पाने के लिए कुछ न कुछ तरीके अपनाते हैं। हमने भी कुछ लोगों से बात की और जानने की कोशिश की कि आखिर कैसे करते हैं वो मुकाबला स्ट्रेस का। कुछ ने कहा वे कॉफी पीते हैं तो कुछ वॉक पर जाते हैं। लेकिन कुछ लोगों ने ऐसे तरीके बताए जिनके बारे में सुनकर हम चौंक गए। आप भी पढ़े।

सौम्या एक कॉल सेंटर में जॉब करती हैं। उसे बहुत से ऐसे लोगों से बात करनी पड़ती है जो उसे गुस्सा दिलाते हैं या बहुत अधिक सवाल करते हैं। ऐसे में सौम्या को बहुत ज़्यादा तनाव हो जाता है। सौम्या ने बताया कि जब वह बहुत अधिक स्ट्रेस में होती है तो मुंह में ठंडा पानी लेकर 10 तक गिनती करती हैं। सौम्या को इससे जल्द राहत मिलती है।

मनिषा रिसेप्शनिस्ट के तौर पर नौकरी करती हैं और उन्हें दिनभर मुस्कुराना पड़ता है, यहां तक की जब उनका मुस्कुराने का मन न हों। मनिषा के मुताबिक कई बार वह बहुत अधिक तनाव महसूस करती हैं और तब वह अपने 4 साल के छोटे से भतीजे को फोन करती हैं। मनिषा कहती हैं कि उस बच्चे से बात करने के बाद वह खुद को फ्रेश महसूस करती हैं।

निकिता को बहुत जल्दी-जल्दी तनाव होता है क्योंकि वह घर, ऑफिस और अपने छोटे बच्चों की भी देखभाल की ज़िम्मेदारी निभाती हैं। जब भी उनका तनाव बेकाबू होने लगता है तो वह बाथरूम जाती हैं। उनको यह आरामदायक लगता है।

सबसे खतरनाक और अजीब तरीके के बारे में बताया अमिषा ने जो एक स्टुडेंट हैं और उन्होंने बताया कि एक्ज़ाम के वक़्त जब बहुत तनाव होता है तो आस पास की चीज़ें तोड़ना पसंद करती हैं। अमिषा ने बताया कि किस तरह तनाव से राहत पाने के लिए उन्होंने घर में रखी कुछ महंगी चीज़ें भी तोड़ डाली हैं। अमिषा ने बताया कि तनाव से बचने के साथ-साथ वह तोड़फोड़ की अपनी इस आदत से भी छुटकारा पाने की कोशिश कर रही हैं।

साक्षी खुद को शांत रखने के लिए किसी से बात न करना पसंद करती हैं। जब वह शारीरिक रूप से थका हुआ या कमज़ोर महसूस करती हैं तो सो जाती हैं। उनके मुताबिक यह उन्हें बेहतर महसूस कराने में मदद करता है।

Read this in English

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत-Getty Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source