... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read in English
अनुवादक – Shabnam Khan
चिकेनपॉक्स वेरिसेला ज़ोस्टर नाम के वायरस से होता है। ये बहुत तेज़ी से फैलने वाली बीमारी है, पीड़ित के संपर्क में आने से आपको भी ये बीमारी हो सकती है। जिस इंसान को चिकेनपॉक्स होता है उसके छींकने और खांसने से ये बीमारी आपको हो सकती है क्योंकि इससे वायरस बाहर निकलते हैं, और आपके शरीर में घुस सकते हैं। चिकेनपॉक्स बीमारी की पहचान करना बहुत जरूरी है, लेकिन इसके लक्षण वायरस से संक्रमित होने के 15-16 दिन बाद ही सामने आ पाते हैं। इसके उपचार के लिए जरूरी है कि आप इस बीमारी की पहचान जल्दी कर लें। ये बीमारी बच्चों को बहुत जल्दी हो जाती है। आइये जानते हैं इस बीमारी के 6 लक्षण, जिससे इस बीमारी की पहचान करना आसान होता है।
1) तेज़ बुखार – जब आपके शरीर का इम्यून सिस्टम वायरस की पहचान कर लेता है तो वो शरीर से वायरस को निकालने के लिए तापमान बढ़ा लेता है। ये तापमान 100.4 डिग्री फैरेनहाइट या इससे ज्यादा हो सकता है। बच्चों में ये लक्षण ज्यादा दिखता है।
2) सिरदर्द – चिकेनपॉक्स के दाने दिखना शुरू होने के एक या दो दिन बाद से थोड़ा सिरदर्द हो सकता है। इसमें फ्लू के दूसरे लक्षण जैसे गले में दर्द, खांसी, छींक भी आ सकती है। धीरे-धीरे शरीर में जब चिकेनपॉक्स फैलने लगेगा तो ये लक्षण भी ज्यादा परेशान कर सकते हैं।
3) लाल रैशिज़ – चिकेनपॉक्स के शुरुआती लक्षणों जैसे सिरदर्द, खांसी और गले में दर्द को अक्सर लोग फ्लू समझ लेते हैं। लेकिन अगर पूरे शरीर पर लाल रैशिज निकलने लगे, उसपर खुजली हो तो ये चिकेनपॉक्स का एक बड़ा लक्षण है। इन रैशिज़ में काफी ज्यादा खुजली भी हो सकती है।
4) चिकेनपॉक्स के दाने – 12-14 घंटे में ये लाल रैशिज़ लाल दानों में बदल जाते हैं। ये आगे चलकर छाले जैसे और बाद में घाव भी बन जाते हैं। ये पहले पेट, चेहरे, पीठ और छाती पर होते हैं। फिर हाथों-पैरों, स्कैल्प, चीभ और मुंह में। पूरे शरीर में ऐसे 200-250 दाने हो सकते हैं।
5) भूख न लगना – बहुत से बच्चे इस बीमारी में पेट दर्द की शिकायत करते हैं। साथ ही, बुखार और रैशिज़ में जलन व खुजली भी हो सकती है। कमज़ोरी और मतली के कारण मरीज़ की भूख मर जाती है। इससे वज़न भी कम हो सकता है।
6) बहुत अधिक थकान – इम्यून सिस्टम कमज़ोर होने, मतली आने और भूख न लगने के कारण बहुत अधिक थकान हो सकती है।
चित्र स्रोत – Shutterstock
संदर्भ