इन बातों का रखेंगी ध्यान तो नहीं होगी पीरियड्स में लीकेज़ की परेशानी!

ये टिप्स आपको लीकेज से बचाने के साथ आपका कॉन्फिडेंस भी बनाए रखेंगी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 21, 2017 2:37 PM IST

पीरियड क्रैम्प, मूड स्विंग्स, चिड़चिड़ापन और कपड़ों पर लगनेवाले दाग, पीरियड्स के दौरान आपको इन मुश्किल चीज़ों को झेलना पड़ता है। लेकिन अगर आपका पीरियड फ्लो ज़्यादा है और आपको हमेशा दाग लगने की चिंता सताती है, तो आपकी मदद के लिए आप यहां लिखी कुछ खास बातों का ध्यान रख सकती हैं। जो आपको लीकेज से बचाने के साथ आपका कॉन्फिडेंस बनाए रखेगी।

• इस बात का ध्यान रखें कि आप पैड को अपने अंडरगार्मेंट के ठीक बीच रखें ताकि वह न तो बहुत ऊपर रहे, न बहुत नीचे। साथ ही, पैड के विंग्स या किनारों को अंडरगार्मेट के नीचे वाले हिस्से में अच्छी तरह और टाइट तरीके से चिपकाया हो।

• आप लीकेज के डर वाली जगहों पर पैंटी लाइनर्स भी लगा सकती हैं। अगर आप थोड़ी एक्स्ट्रा कवरेज़ चाहती हैं तो अपने पैड के अगर-बगल हल्के पैड्स भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

• लीकेज़ से बचने का एक और तरीका है मोटे अंडरगार्मेंटस्। जी हां, मोटे कपड़े वाला अंडरगार्मेंट पैड से हुए लीकेज को सोख लेगा। साथ ही अंडरवेयर ढीला न रहे इस बात का भी ख्याल ज़रूर रखें। अंडरगार्मेंट ढीले रहने से आपका पैड अपनी जगह से हिल जाएगा और लीकेज हो सकती है।

• अगर लीकेज पैड के पीछे से होने का डर है, तो केवल लीकेज़ वाली जगह के हिसाब से पैड ऊपर या नीचे सरका सकती हैं।

• अगर आपको हेवी फ्लो होता है और बार-बार लीकेज होता है तो एक्स्ट्रा लार्ज पैड खरीदें। ये अधिक फ्लो सोखने के साथ ज़्यादा कवरेज भी देते हैं। आप रात में सोते हुए और दिन में भी एक्स्ट्रा लार्ज पैड पहन सकती हैं।

कुछ और काम की बातें-

• अगर आपके पीरियड्स चल रहे हैं तो स्कर्ट पहनने से बचें। स्कर्ट की जगह ट्राउज़र या जींस पहने क्योंकि चलते-फिरते हुए भी यह पैड को अपनी जगह पर रहने में मदद करेगा। अगर स्कर्ट पहनना ज़रूरी ही है तो स्पैंडेक्स या खींचनेवाले शॉर्ट्स पहनें।

• अगर आपके कपड़ों पर लगे दाग दूसरों को न दिखायी दें तो आपको ज़्यादा परेशानी नहीं होगी, है ना? इसीलिए ढीलेढाले और गहरे रंग के कपड़े पहनें। गहरे रंग के कपड़ों में दाग लगने के बाद भी आसानी से दिखायी नहीं पड़ते।

Read this in English.

अनुवादक-Sadhna Tiwari

चित्रस्रोत- Shutterstock Images

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source