hamburger icon
A
Read in English

एसिडिटी पर केसर के सिर्फ एक-दो रेशे का चले कमाल!

केसर चाय सुबह पीकर करें एसिडिटी की समस्या कम!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:38 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

आजकल के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में एसिडिटी, गैस का प्रॉबल्म, पेट दर्द, जलन आदि का होना आम बात हो गया है। काम की जल्दी और समय के अभाव में लोग जंक फूड, स्पाइसी फूड, कार्बोनेटेड और शुगरी ब्रेवरेज़ खा लेते हैं। परिणाम गैस का प्रॉबल्म! यहाँ तक कि ब्रोक्ली, बंदगोभी, दाल, दूध से बनी चीजें खाने से भी एसिडिटी का प्रॉबल्म होता है। ऐसा होने पर आप क्या करते हैं, तुरन्त एन्टासिड या दवाई, फ्रूट सॉल्ट आदि खा लेते हैं, हैं न! लेकिन हमेशा इसके लिए दवाई भी निर्भर न रहकर आप नैचुरल चीजें भी ट्राई करके देख सकते हैं।

केसर एक ऐसा घरेलू उपचार हैं जिससे आप आसानी से निरंतर होने वाले गैस के प्रॉबल्म से निजात पा सकते हैं। केसर का वातहर गुण पेट में जमे गैस को बाहर निकालने में मदद करता है। यहाँ तक कि इसका एन्टी-टैमपैनिटिक गुण पेट में गैस होने से जो लक्षण महसूस होते हैं उससे आराम दिलाने में भी मदद करता है।

केसर का एनलजेसिक और एन्टीस्पैसमोडिक गुण मसल्स के स्ट्रेस को कम करके गैस के कारण हुए दर्द को कम करने में मदद करता है। केसर के बारे में एक और अच्छी बात ये है कि हजम शक्ति को बेहतर बनाकर गैस प्रॉबल्म के कारण पेट में दर्द होने से बचाता है। पढ़े- स्किन ग्लो के लिए अपनाएं ये केसर ब्यूटी ट्रीटमेंट!

केसर का इस्तेमाल कैसे करें-

अगर आपको एसिडिटी हुआ है तो केसर दूध पीने की गलती न करें इससे प्रॉबल्म और बढ़ेगा। जब आप चावल या ग्रेवी बना रहे हो तो उसमें केसर के एक या दो रेशे डाल सकते हैं।

आप रोज सुबह केसर चाय पी सकते हैं इससे गैस का प्रॉब्लम कम होगा। केसर चाय बनाने के लिए आपको केसर के कुछ रेशे एक कप चाय के उबलते पानी में डालना होगा। एक मिनट के बाद चाय तैयार हो जाने के बाद पी लें।

चित्र स्रोत: Shutterstock

संदर्भ

1. Mokhtari-Zaer A, Khazdair MR, Boskabady MH. Smooth muscle relaxant activity of Crocus sativus (saffron) and its constituents: possible mechanisms.Avicenna Journal of Phytomedicine. 2015;5(5):365-375.

2. Moghaddasi, M. S. (2010). Saffron chemicals and medicine usage. J Med Plants Res, 4(6), 427-430