गुलाब जल से आंखों को होते हैं ये 3 लाभ, जानिए आंखों के लिए गुलाब जल इस्तेमाल करने का तरीका

गुलाबजल से डार्क सर्कल भी होते हैं दूर, आंखों के आसपास गुलाबजल लगाने से डार्क सर्कल दूर रहते हैं और आंखों की थकान भी चली जाती है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

गुलाब जल त्वचा के लिए बहुत काम की चीज़ है। ये आपका नैचुरल क्लींजर है, एस्ट्रीजेंट है और साथ ही इसे फेस पैक में मिलाया जा सकता है। यही गुलाब जल, आपकी आंखों को भी कई तरीकों से फायदा पहुंचाता है।

1)  ओवर-एक्टिव दिमाग को शांत करता है

गुलाब जल (Rose Water) का तंत्रिकाओं पर बहुत अच्छा असर पड़ता है और ये आपको अच्छी नींद लेने में मदद करता है। इसमें मौजूद फ्लोवोनॉइड के कारण ऐसा होता है। ये एंटी-डिप्रेसेंट के रूप में भी काम करता है। गुलाबजल को आंखों के लिए इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसकी कुछ बूंदें अपनी आंखों पर लगाएं।

2)  दर्द करे दूर

ये पैरासिटामोल जितना स्ट्रोंग तो नहीं होता लेकिन इसमें दर्द दूर करने वाले कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो जख्म भरने में मददगार होते हैं। अब आप हैरान होंगे कि इससे आंखों को क्या फायदा। ये आपकी आंखों को दिनभर की थकान के बाद आराम पहुंचाता है। आंखों में पड़ने वाले दबाव को दूर करता है, जिससे दर्द भी कम होता है।

3)  आंखों का स्वास्थ्य बेहतर करें

आयुर्वेदिक और यूनानी चिकित्सा में गुलाब जल का इस्तेमाल आंखों के इंफेक्शन और एलर्जी को दूर करने के लिए किया जाता है। दिन भर हमारी आंखें कई चीज़ों के संपर्क में आती हैं। देर तक कंप्यूटर के सामने बैठना, स्मार्टफोन का इस्तेमाल करना, पर्यावरण का नुकसान। ऐसे में गुलाबजल आपकी आंखों को राहत पहुंचाता है और इंफेक्शन से भी लड़ता है।

आंखों के लिए गुलाबजल इस्तेमाल करने का तरीका

  • गुलाब जल में रूई भिगोएं, और उसे बंद आंखों के ऊपर 15 मिनट के लिए रख दें। इससे बहुत राहत मिलेगी।
  • अगर आंखों में जलन हो रही हो या वो लाल हो रही हों तो दो तीन बूंद गुलाब जल डाल लें। कुछ मिनट के लिए आंखें बंद करें। ऐसा अक्सर करने से आंखों से धूल-मिट्टी दूर रहती है।
  • आंखों के आसपास गुलाब जल लगाने से डार्क सर्कल दूर रहते हैं और आंखों की थकान भी चली जाती है।

चित्र स्रोत - Shutterstock       

संदर्भ:

Boskabady, M. H., Shafei, M. N., Saberi, Z., & Amini, S. (2011). Pharmacological effects of Rosa damascena. Iranian Journal of Basic Medical Sciences14(4), 295.

Abdul, L., Abdul, R., Sukul, R. R., & Nazish, S. (2010). Anti-inflammatory and antihistaminic study of a Unani eye drop formulation. Ophthalmology and eye diseases2, 17.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source