... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read in English
गुड़गांव की वेल वुमन क्लिनिक की डायरेक्टर और कंसल्टेंट गायनाकॉलोजिस्ट डॉक्टर नुपुर गुप्ता कहती हैं, ‘ऐसे विज्ञापनों के झांसे में न आएं जो दावा करते हैं कि उनके वैजाइनल वॉश के इस्तेमाल से वैजाइना साफ और स्वस्थ रहती है।’ ऐसे प्रॉडक्ट कई बार फायदे की बजाय नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। वैजाइना बहुत सेंसिटिव पार्ट होता है। इसमें इंफेक्शन होने का बहुत खतरा रहता है। आपके वैजाइनल वॉश, टैंपन का इस्तेमाल इस खतरे को बढ़ा देता है। आइये जानते हैं वो 6 चीज़ें जो वैजाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ाती हैं।
1) वैजाइनल वॉश – वैजाइनल वॉश के विज्ञापन में कहा जाता है कि इससे वैजाइना का पीएच बैलेंस बना रहता है। जबकि असल में ये वैजाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ाते हैं। ये वैजाइना का पीएच बैलेंस कम करते हैं और साथ ही बैक्टीरिया व फंगस पैदा होने का माहौल बनाते हैं। वैजाइना की सफाई के लिए किसी माइल्ड सोप और पानी का इस्तेमाल करना ही सबसे अच्छा रहता है।
2) ड्यूश (Douche) – इसमें कुछ चीज़ों जैसे कि सिरका या बेकिंग सोडा और पानी का मिश्रण बनाया जाता है, और फिर उसका इस्तेमाल वैजाइना की सफाई में किया जाता है। वैजाइनल वॉश की तरह ही, ड्यूश पीएच बैलेंस बिगाड़ता है जिसकी वजह से वैजाइनल इंफेक्शन होने के चांस बढ़ जाते हैं। इसके अलावा, अगर आपको ट्रैक्ट इंफेक्शन पहले से ही है, तो ये उसे बढ़ा सकता है। इसलिए ड्यूश से दूरी बनाएं ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचाता है।
3) साफ-सफाई न रखना – वैजाइना में थोड़ा-सा भी पीएच लेवल बदले तो बैक्टीरिया ग्रोथ बढ़ जाती है, जिससे वैजाइनल इंफेक्शन हो सकता है। वैजाइना की सफाई रोज़ करें। जब भी वॉशरूम जाएं, पानी का इस्तेमाल करने के बाद टॉयलेट पेपर से साफ करें। सेक्स के बाद अपने प्राइवेट पार्ट्स धोएं। इससे आप इंफेक्शन से बचेंगी।
4) टैंपन – टैंपन सैनेटरी नैपकिन से ज्यादा आरामदायक होते हैं। लेकिन इन्हें नियमित रूप से बदलना जरूरी है वरना इंफेक्शन हो सकता है। जब भी टैंपन बदलें वैजाइना की सफाई करें, इससे वैजाइनल इंफेक्शन का खतरा कम रहेगा।
5) कमजोर इम्यूनिटी – अगर इम्यूनिटी कमज़ोर होती है तो इससे वैजाइनल पीएच बदल सकता है, जो वैजाइनल इंफेक्शन का खतरा पैदा करता है। वैजाइना में बैक्टीरिया अल्कालाइन पीएच के साथ पनपते हैं, पीएच में थोड़ा-सा भी बदलाव आने पर बैक्टीरिया की ग्रोथ बढ़ने से इंफेक्शन हो सकता है।
6) एक से ज्यादा सेक्स पार्टनर – इससे भी वैजाइनल इंफेक्शन का खतरा बढ़ता है। अगर आप कई सेक्स पार्टनर के साथ एक्टिव सेक्स लाइफ जी रही हैं तो न सिर्फ अपने लिए बल्कि अपने पार्टनर के लिए भी साफ सफाई का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इंफेक्शन के साथ ही सेक्स करेंगी तो पार्टनर भी इंफेक्शन की चपेट में आ जाता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock