जानिये आई ड्रॉप डालने का क्या है सही तरीका

आँखों में आई ड्रॉप डालने से पहले जान लें उसे इस्तेमाल करने का सही तरीका !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

दिन भर बाहर रहने से आँखों में जाने वाली गंदगी और ख़राब जीवनशैली के कारण आजकल अधिकतर लोगों को आँखों में इन्फेक्शन या ग्लूकोमा जैसी समस्याएं हो जाती हैं। वैसे तो ये समस्याएं सिर्फ आई ड्रॉप के इस्तेमाल से ठीक हो जाती हैं लेकिन कई लोगों को आई ड्रॉप को ठीक से इस्तेमाल करने का सलीका नहीं आता है। अगर आप अपने आँखों में सही तरीके से दवा नहीं डाल रहे हैं तो यकीन मानिये फिर ये आपकी आँखों के लिए बिलकुल भी फायदेमंद नहीं है। इसके अलावा कभी भी किसी पुराने इस्तेमाल किये हुए आई ड्रॉप को दोबारा इस्तेमाल न करें और डॉक्टर की बताई हुई आई ड्रॉप का ही इस्तेमाल करें। मैक्सविज़न सुपर स्पेशलिटी आई हॉस्पिटल के हेड डॉ. अल्पा अतुल बताते हैं कि ड्रॉप को लगाने से ज्यादा उसके लगाने के सही तरीके पर ध्यान देना चाहिये। पढ़ें: थकी आँखों को रिलैक्स करने के 5 आसान उपाय

आई ड्राप इस्तेमाल करते समय क्या करें:

  • सबसे पहले अपने हाथो को साबुन से धो लें।
  • आई ड्रॉप की  एक्सपायरी डेट चेक करें।
  • बोतल को खोलते ही, उसपर डेट लिख दें क्योंकि बोतल खोलने के एक महीने के अन्दर ही इसका इस्तेमाल करना चाहिये।
  • अगर ड्रॉप सस्पेंशन वाली है तो इस्तेमाल से पहले उसे अच्छे से हिलायें। अपने सिर को थोड़ा पीछे की तरफ झुकाएं और आँख में एक या दो बूँदें डालें।
  • बोतल खोलने के बाद उसके कैप को संभाल कर रखें।
  • आई ड्रॉप लगाने के बाद आँखों के कोने में नाक के पास हलके से दबाएं जिससे आई ड्रॉप नाक से होकर गले में न पहुँच पाये।
  • ड्रॉप लगाने के बाद आँखों को कम से कम 10 सेकंड्स के लिए बंद रखें, फिर खोलने के बाद पलके झपकाएं जब तक आपको साफ़ साफ़ दिखने न लगे।
  • अगर कोई दूसरी ड्रॉप भी डालनी हो तो कम से कम 10 मिनट का इंतज़ार करें उसके बाद ही डालें।
  • अगर आपको आई ड्रॉप के साथ आई ऑइंटमेंट भी लगाना है तो सही तरीका है कि पहले ड्रॉप डालें फिर उसके बाद ऑइंटमेंट लगायें, और ऑइंटमेंट लगाने के कम से कम 2 घंटे बाद ही अगली बार ड्रॉप डालें।
  • आँखों में कितनी दवा कब डाल रहे हैं इसका रोजाना का रिकॉर्ड रखें।
  • डॉक्टर ने जितनी मात्रा बतायी हो उतना ही इस्तेमाल करें।

आई ड्राप डालते समय क्या न करें:

  • जब आपकी आँखें लाल हो गयी हों उस दौरान आखों में दवा न डालें।
  • ड्रॉप डालते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसकी नोक आँखों को टच न करे।
  • आँख के काले वाले गोल हिस्से में बूंदें न डालें।
  • कांटेक्ट लेंस पहने हुए कभी भी आई ड्राप न लगायें।
  • एक के बाद दूसरा आई ड्रॉप कभी भी तुरंत न डालें बल्कि थोड़ा रूककर डालें।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source