बैठकर या लेटकर, कैसे करें ब्लड प्रेशर चेक?

आप अपना ब्लड प्रेशर चेक कैसे करते हैं?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:33 AM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

क्या आपने कभी इस बात पर ध्यान दिया है कि डॉक्टर आपको बैठाकर ब्लड प्रेशर चेक करना तरजीह देते हैं, न कि लिटाकर? इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण है। ब्लड प्रेशर चेक करने के दौरान आपकी पॉज़िशन यानी मुद्रा काफी महत्वपूर्ण होती है। तुर्की में साल 2007 में इससे जुड़ा एक अध्ययन हुआ जिसमें शोधकर्ताओं ने लोगों के अलग-अलग मुद्राओं के दौरान ब्लड प्रेशर चेक किये और पाया कि परिणामों में मुद्रा का असर साफ दिखाई दे रहा है। इस अध्ययन में 4 मुद्राओं को शामिल किया गया था।

1)  बैठकर – इसमें बाएं हाथ से ब्लड प्रेशर मापा गया। हाथ कोहनी से मुड़ा था और दिल के स्तर पर कुर्सी के सपोर्ट पर रखा था।

2)  खड़े होकर – बैठकर ब्लड प्रेशर मापने के एक मिनट बाद खड़े होकर मापा गया। कोहनी पर हाथ टिका था और हथेली का लेवल दिल के समान था।

3)  लेटकर – खड़े होकर ब्लड प्रेशर मापने के एक मिनट बाद लेटकर मापा गया।

4)  पीठ के बल, घुटने मोड़कर - लेटकर ब्लड प्रेशर मापने के एक मिनट बाद, इसी मुद्रा में सिर्फ घुटनों को और मोड़कर ब्लड प्रेशर मापा गया।

निष्कर्ष

अध्ययन में शामिल सारे लोगों की ऊपर बताई गई सारी मुद्राओं में ब्लड प्रेशर की रीडिंग ले ली गई। इसके बाद देखा गया कि ऊपरी और निचली रीडिंग लेटकर ब्लड प्रेशर मापने के दौरान हाई थी। इस अध्ययन में ये निष्कर्ष निकला कि जब भी किसी मरीज़ का ब्लड प्रेशर चेक किया जाता है तो उसकी मुद्रा पर ध्यान देना चाहिए। ब्लड प्रेशर बैठकर चेक करना चाहिए, जब हाथ सही लेवल पर टिका हो। (इसे भी पढ़ें - अदरक की चाय से ब्लड प्रेशर कंट्रोल करें)

घर पर ब्लड प्रेशर चेक करते हुए इन नियमों का पालन करें-

  • आराम से बैठें। पैर ज़मीन पर टिके हों, कमर सीधी हो और हाथ कोहनी से मुड़े हों। पैरों को मोड़ें नहीं।

  • अब कोहनी को टेबल पर टिकाएं और हथेली ऊपर की तरफ हो।

  • ध्यान रखें, आपका ब्लडर खाली हो, वरना उसका भी असर पड़ सकता है।

  • अगर आप रोज़ ब्लड प्रेशर चेक कर रहे हैं तो ध्यान रखें वक्त एक ही हो।

  • ब्लड प्रेशर चेक करने से कम से कम 30 मिनट पहले न स्मोकिंग करें और न ही ड्रिंक।

चित्र स्रोत - Shutterstock

संदर्भ:

1: Eşer I, Khorshid L, Güneş UY, Demir Y. The effect of different body positions on blood pressure. J Clin Nurs. 2007 Jan;16(1):137-40. PubMed PMID: 17181675.


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source