Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
शराब पीने से सर्दियों में भी शरीर के अंदर गर्मी का अहसास होने लगता है। ये आइडिया बॉलीवुड में तो काफी पॉपुलर रहा है लेकिन क्या इसमें कुछ सच्चाई भी है? हममें से ज़्यादातर लोग ज़्यादा ठंड पड़ने या हिल स्टेशन जाने पर ठंड लगने से बचने के लिए अक्सर एल्कोहल लेने का प्लान बना लेते हैं, लेकिन असलियत जानकर आपको काफी हैरानी हो सकती है। हमने इस बारे में दिल्ली के पीएसआरआई हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर राकेश टंडन से बात की, और हमें ये जवाब मिला। 'ये एक गलतफहमी है। असल में, ये उल्टा काम करता है। अल्कोहल के सेवन से शरीर और उसके अंदर के महत्वपूर्ण अंग ठंडे पड़ने शुरू हो जाते हैं।'
अल्कोहल रक्त वाहिकाओं की मांसपेशीय ऊतकों को रिलैक्स और स्मूद करता है और इससे रक्त वाहिकाएं चौड़ी हो जाती हैं। इससे शरीर में एक्स्ट्रा ब्लड जाने लगता है और स्किन को गर्माहट मिलती है। इसलिए अस्थायी तौर पर अल्कोहल के सेवन से शरीर गर्म हो जाता है। (जानिये क्या डायबिटीज़ के मरीज ले सकते हैं अल्कोहल)
सर्दियों में शरीर का मकैनिज़्म अलग तरीके से काम करता है। जब बाहर ठंड का मौसम होता है तो रक्त वाहिकाओं से त्वचा की तरफ जाने वाला रक्त का बहाव कम होने लगता है। ताकि शरीर का तापमान बढ़ने लगे। अल्कोहल इसके बिल्कुल उलट काम करता है, जिसकी वजह से इन फैली हुई रक्त वाहिकाओं से ताप कम हो जाता है, जिससे कि शरीर ठंडा पड़ने लगता है। इसके अलावा, अल्कोहल कंपकपी को कम करता है। शायद आपको इस बात की जानकारी नहीं होगी कि कंपकपी शरीर का अपना मकैनिज़्म है, शरीर को गर्म रखने के लिए। डॉक्टर टंडन के अनुसार, ‘शराब पीने के बाद ठंड में जाना आपके लिए ख़तरनाक साबित हो सकता है।’
चित्र स्रोत - Shutterstock