... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आजकल के दौर में अधिकतर लोग बढ़ते कोलेस्ट्रॉल और इससे जुड़ी बीमारियां जैसे कि हाइपरटेंशन, सीने में दर्द, हार्ट अटैक इत्यादि से पीड़ित हैं। इसलिए आपको अपने कोलेस्ट्रॉल लेवल को हमेशा नियंत्रित रखना चाहिये। रोजाना किये जाने वाले व्यायाम और संतुलित आहार से काफी हद तक कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित किया जा सकता है। इसके अलावा आप लेमनग्रास ऑयल के सेवन से भी अपने बढ़ते कोलेस्ट्रॉल लेवल को कंट्रोल में रख सकते हैं।
लेमन ग्रास मुख्य तौर पर साउथ-ईस्ट एशिया जैसे देशों और गर्म जगहों पर पायी जाती है। कुछ शोधों में यह पता चला कि लेमनग्रास ऑयल्स में एंटी-इंफ्लेमेटरी क्षमताओं के कारण यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में मदद करती है, इसके अलावा भी इसमें कई और औषधीय गुण होते हैं। ब्राजीलियन रिसर्चर द्वारा साल 2011 में फ़ूड एंड केमिकल टॉक्सिकोलॉजी जर्नल में प्रकाशित एक शोध में भी यह बात सामने आयी है कि, लेमनग्रास ऑयल का नियमित सेवन शरीर में ब्लड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करता है। इस शोध में एक चूहे को 21 दिनों तक 100 मिलीग्राम प्रति किलो वजन के हिसाब से लेमनग्रास ऑयल दिया गया और उसका निरीक्षण किया गया, बाद में जांच में उस चूहे के ब्लड कोलेस्ट्रॉल में काफी कमी पायी गयी और किसी तरह का कोई साइड इफ़ेक्ट भी नहीं पाया गया।
इसका कैसे इस्तेमाल करें : लेमन ग्रास एसेंशियल ऑयल की सिर्फ 2 बूंदें ही इससे मिलने वाले फायदों के लिये पर्याप्त हैं। एक गिलास गर्म पानी में 2 बूँद लेमनग्रासऑयल डालकर इसे सुबह नाश्ते के साथ लें। आप इसे अपनी मसाला चाय के साथ भी ले सकते हैं।
चित्र स्रोत: Shutterstock
संदर्भ:
1. Food Chem Toxicol. 2011 Sep;49(9):2268-72. doi: 10.1016/j.fct.2011.06.025. Epub 2011 Jun 13. Cholesterol reduction and lack of genotoxic or toxic effects in mice after repeated 21-day oral intake of lemongrass (Cymbopogon citratus) essential oil. Costa CA(1), Bidinotto LT, Takahira RK, Salvadori DM, Barbisan LF, Costa M.