... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
मैं अपनी बच्ची को नये कपड़े बिना धोए कभी नहीं पहनाती और न ही मैं ऐसा करती हूं। नये कपड़ों को पहनने से पहले धोना ज़रूरी मानती हूं क्योंकि हम तक पहुंचने से पहले कपड़े को कई प्रक्रियाओं में कई प्रकार के केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है जिसके अंश कपड़ों में रह जाते हैं। इसके अलावा यह अलग-अलग स्थानों और लोगों के हाथों से होकर गुज़रता, कई लोग इसे पहनकर नापते हैं और उसके बाद यह हमारे साथ हमारे घर आता है। कुल मिलाकर कपड़ों को धोए बिना न पहनना बीमरियों और स्किन इंफेक्शन से बचने का एक तरीका है। हालांकि मुझे ऐसा लगा कि बहुत सारे लोग इस नियम को नहीं मानते। जैसे ही वह कोई नयी ड्रेस या टी-शर्ट खरीदते हैं, उसे पहनने में बिल्कुल इंतज़ार नहीं करते। तो अगर आप भी उनमें से एक हैं तो पढ़िए कारण कि आखिर कितनी बड़ी भूल साबित हो सकता है आपका यूं कपड़े बिना धोए पहनना या क्या हैं आपकी इस आदत के नुकसान। प्रेगनेंसी में कपड़ों का चुनाव करते हुए याद रखें ये 5 एक्सपर्ट टिप्स
1. न जाने कौन-कौन पहनता है उसे- क्या आपने सोचा है कि मॉल में सेल के दौरान आपने जो पीली टी-शर्ट खरीदी है उसे आपसे पहले कितनी लड़कियों ने पहना होगा? कई बार तो लोग पसीने, धूल और फोड़े-फुंसी होने के बावजूद मॉल और दुकानों में जाकर कपड़े ट्राई करते हैं। हो सकता है मैं इस बारे में बहुत अधिक सोच या बोल रही हूं लेकिन क्या यह असंभव या पूरी तरह ग़लत बात है? नहीं, है ना? मुझे पता है किसी को भी स्किन इंफेक्शन का शिकार होना पसंद नहीं है वह भी उन कपड़ों की वजह से जिनके लिए आपने पैसे और समय खर्च किया है। छोटे बच्चों के कपड़े धोने का सही तरीका है यह।
2. डाई कलर्स से त्वचा को परेशानी हो सकती है- प्राकृतिक धागों का अपना कोई रंग नहीं होता, इसलिए उन्हें सुंदर रंगों में रंगा जाता है। कपड़ों की रंगाई, छपाई और डाई जैसी प्रक्रियाओं में उसपर विभिन्न प्रकार के केमिकल्स लगाए जाते हैं। ज़्यादातर रंगीन कपड़ों में ऐज़ो डाईस( azo) का इस्तेमाल किया जाता है। कपड़ा जितना रंगीन और चटक होगा उतना अधिक डाई उसमें इस्तेमाल किया जाएगा। ऐज़ो डाईस की वजह से त्वचा में बहुत अधिक जलन और परेशानी होती है जिसकी वजह है डर्मटाइटिस (dermatitis) और एलर्जी हो सकती है। इसलिए जब आप कपड़ों को साफ करते हैं तो यह डाई पानी के साथ साफ हो जाती है और आपको इन परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता।
3. स्टार्च– कपड़ों को बार-बार पहनने और खोलने-मोड़ने के कारण वह मुड़ जाते हैं और उनमें चुन्नट पड़ सकती है। इससे बचने के लिए कपड़ों को कड़क स्टार्च में रखा जाता है। जी हां, हम घर में भी कपड़ों को स्टार्च करते हैं, लेकिन कपड़ों के निर्माताओं की तुलना में हम स्टार्च की बहुत कम मात्रा का इस्तेमाल करते हैं। इसीलिए बेहतर है कि आप इन कपड़ों को पहनने से पहले साफ करें ताकि स्टार्च आपकी त्वचा के सम्पर्क में न आए।
Read this in English.
अनुवादक-Sadhna Tiwari
चित्रस्रोत- Getty images, Shutterstock.
संदर्भ-Saunders H, O’Brien T, Nixon R. Textile dye allergic contact dermatitis following paraphenylenediamine sensitization from a temporary tattoo. Australas J Dermatol. 2004 Nov;45(4):229-31. PubMed PMID: 15527435.
Image: Shutterstock