... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
जोड़ों का दर्द एक गंभीर समस्या है। खराब जीवनशैली और फिट नहीं रहने के चलते ये समस्या आम हो गई है। अब ये समस्या केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रह गई है बल्कि 30 साल की उम्र के लोग भी इसका शिकार होने लगे हैं। खैर, ऐसे कई ऑयल और ऑयंटमेंट उपलब्ध हैं, जिनके बारे में दावा किया जाता है कि इनके इस्तेमाल से जोड़ों के दर्द में तुरंत आराम मिलता है। आपको बता दें कि इस तरह के प्रोडक्ट सही नहीं होते हैं और इनसे स्थिति अधिक गंभीर हो सकती है। पढ़ें- जोड़ों के दर्द का निराला इलाज- अरंडी का तेल
ऑयल और ऑइंटमेंट से राहत क्यों नहीं मिलती है
आर्थोपेडिक सर्जन डॉक्टर प्रदीप मूनोट के अनुसार, कई लोग जोड़ों के दर्द में बार-बार इस तरह के ऑयल और ऑयंटमेंट से मालिश करने लगते हैं। बावजूद इसके उन्हें कोई लाभ नहीं होता है। दरअसल इसका बहुत ही आसान जवाब है। इन प्रोडक्ट्स से केवल आपकी स्किन की मालिश होती है जॉइंट्स की नहीं। मालिश से किसी के भी जॉइंट्स पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। हालांकि डॉक्टर की सलाह पर उचित तरीके से मालिश करने पर मांसपेशियों की ऐंठन में थोड़ा आराम ज़रूर मिलता है। यही कारण है कि थाई मसाज का इस्तेमाल काफी सालों से किया जा रहा है। इस तरह के तेल या मलहम त्वचा के भीतर जाकर आराम तो देते हैं लेकिन जोड़ों के दर्द को सही नहीं कर पाते हैं।
डॉक्टर के अनुसार, निरंतर ऑयल मसाज करने से जोड़ों की मरम्मत नहीं हो सकती है ना लूब्रिकैशन या नए कार्टलिज टिश्यू का उत्पादन हो सकता है। इसलिए ऐसे समय पर मसाज करने से दर्द और अधिक बढ़ सकता है। इससे राहत पाने का बेहतर तरीका ये है कि आप इस समस्या को डॉक्टर को दिखाएं।
चित्र स्रोत - Shutterstock