... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
आमतौर पर देखा गया है कि लोगों को जब खांसी होती है तो दिन में तो वे इसे बर्दाश्त कर लेते हैं लेकिन रात में सोते समय खांसी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है कि पूरी नींद ख़राब हो जाती है। आखिर ऐसा क्या कारण है जिस वजह से रात में खांसी इतनी ज्यादा बढ़ जाती है। हमने इस बारे में मथुरा स्थित नयति मल्टी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल की सीनियर कंसलटेंट डॉ ज्योति गोयल से बात की। पढ़ें: खांसी आने पर भूलकर भी न खाएं ये 6 चीजें
उन्होंने बताया कि रात में खांसी बढ़ जाने के पीछे कई कारण होते हैं। जो लोग साइनस से पीड़ित होते हैं उनमें रात में सोते समय म्यूकस के बढ़ जाने के कारण खांसी बढ़ जाती है। दिन के समय में तो लोग म्यूकस को निगल जाते हैं या बाहर निकाल देते हैं लेकिन रात में सोते समय यह गर्दन में फंस जाता है जिससे खांसी बढ़ जाती है। इसके अलावा सोते समय खांसी आने का एक दूसरा कारण यह भी है कि सोते समय पेट की कुछ चीजें ऊपर आहार नाली में आकर फंस जाती है, जिससे परिणामस्वरूप खांसी होने लगती है। ऐसा उन लोगों में ज्यादा होता है जो लोग रात में बहुत ज्यादा खाना खाते हैं।
जिन लोगों को धूल और गंदगी से एलर्जी होती है उनमें भी रात को खांसी काफी बढ़ जाती है। इसके अलावा घर के अन्दर हवा में नमी की कमी के कारण भी खांसी बढ़ जाती है। ऐसे लोग जो अस्थमा के मरीज हैं वे भी रात में अधिक खांसी आने से परेशान रहते हैं।
डॉक्टर के पास कब जायें: कई बार लोग खांसी को सामान्य समस्या समझ कर अनदेखा कर देते हैं और डॉक्टर के पास नहीं जाते हैं। अगर आपको खांसी के साथ बुखार भी है और सांस लेने में दिक्कत हो रही है तो तुरंत नजदीकी डॉक्टर कि सलाह लें। इसके अलावा कैसी भी खांसी अगर एक हफ्ते से ज्यादा समय से है तो डॉक्टर के पास ज़रूर जायें।
खांसी की दवाइयां : अगर आप खांसी होने पर खुद ही जाकर मेडिकल स्टोर से दवाइयां ले लेते हैं तो इतना समझ लें कि इससे अस्थाई तौर पर तो खांसी ख़त्म हो जाती है लेकिन जिस समस्या के कारण खांसी हुई होती है उसका इलाज नहीं होता है। अगर हल्की फुल्की खांसी है तो आप कोई भी दवा न लें, ये अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक हो जाती है। कई लोगों को खांसी कि दवाइयों से कई तरह के साइड इफ़ेक्ट भी होने लगते हैं। इसलिए कोई भी सिरप लेने से पहले उसके बारे में पूरी जानकारी ले लें। कई दवाइयों से चक्कर आने, ज्यादा नींद आने और पेट ख़राब होने जैसी समस्याएँ होने लगती है। इसलिए ज़रूरी है कि इस बारे में अपने डॉक्टर से सही जानकारी ले लें।
चित्र स्रोत: Shutterstock