hamburger icon
A
Read in English

रोज़ाना 70 ग्राम शहद घटाएगा दिल की बीमारियों का जोखिम

Natural Honey के इस फायदे की वजह से आप इसे रोज़ खाना शुरू कर दें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:30 AM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

हममें से ज्यादातर लोग ये बात जानते हैं कि शहद हमारी त्वचा और बालों के लिए बहुत फायदेमंद है, लेकिन क्या आपको मालूम है कि शोधकर्ताओं ने ये पाया है कि नियमित रूप से प्राकृतिक शहद का सेवन करने से दिल की बीमारियों का जोखिम भी कम किया जा सकता है? शहद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि विटामिन सी, मोनोफेनॉलिक्स (monophenolics), फ्लेवोनॉइड्स और पॉलिफेनॉलिक्स इसके लिए ज़िम्मेदार तत्व हैं।

ईरानी शोधकर्ताओं द्वारा 2008 में किए गए एक अध्ययन, जो सांटिफिक वर्ल्ड जर्नल में प्रकाशित हुआ था, में 38 ओवरवेट या मोटे लोगों को 30 दिन के लिए 70 ग्राम नैचुरल हनी यानी प्राकृतिक शहद दिया गया। शहद खाना शुरू करने से पहले और एक महीने बाद उनका वज़न, बॉडी मास इंडेक्स, बॉडी फैट वेट और कॉलेस्ट्रॉल मापा गया। (उल्टी और उबकाई दूर करे शहद और लौंग)

परिणामों में ये बात सामने आई कि शहद के इस तरह के सेवन के बाद वज़न में 1.3% और बॉडी फैट में 1.1% कमी आई जबकि कॉलेस्ट्रॉल 3% तक घट चुका था। इस अध्ययन से ये निष्कर्ष निकला कि नैचुरल हनी (Natural Honey) के सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है, ख़ासतौर पर उन लोगों का जिन्हें बहुत अधिक जोखिम होता है। साथ ही, इससे मोटे लोगों का वज़न और नहीं बढ़ता। मिस्र के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए एक अध्ययन में पया गया कि प्राकृतिक शहद ब्लड प्रेशर भी कम करता है।

शहद का अधिक से अधिक फायदा उठाने के लिए डिब्बाबंद या बोतलबंद बाज़ार में बिकने वाला शहद न लें, बल्कि लोकल में बेचा जाने वाला ताज़ा शहद लें। आप हर रोज़ सुबह गुनगुने पानी में 70 ग्राम प्राकृतिक शहद मिलाकर ले सकते हैं।

चित्र स्रोत – Shutterstock

संदर्भ:

 [1] ScientificWorldJournal. 2008 Apr 20;8:463-9. Natural honey and cardiovascular risk factors; effects on blood glucose, cholesterol, triacylglycerole, CRP, and body weight compared with sucrose.  Yaghoobi N(1), Al-Waili N, Ghayour-Mobarhan M, Parizadeh SM, Abasalti Z, Yaghoobi Z, Yaghoobi F, Esmaeili H, Kazemi-Bajestani SM, Aghasizadeh R, Saloom KY, Ferns GA.

[2] J Med Food. 2008 Mar;11(1):91-8. doi: 10.1089/jmf.2006.172.  Cardioactive and vasoactive effects of natural wild honey against cardiac malperformance induced by hyperadrenergic activity.  Rakha MK(1), Nabil ZI, Hussein AA.