झुमके पहनने से कान का छेद बड़ा या जख्मी हो गया है? ये हैं बचाव और इलाज के तरीके

हमेशा कपड़े बदलने से पहले इयररिंग ज़रूर उतार लें नहीं तो इसके कपड़ों में फंस जाने से चोट लग सकती है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:42 AM IST

आज कल बड़े साइज़ वाले और लटकने वाले इयररिंग का फैशन है और आप अपने आस पास ऐसे कई लड़कियों को देखते होंगे जो इस साइज़ के इयर रिंग पहनती हैं। लेकिन ऐसे इयर रिंग पहनने से कान में पियर्सिंग वाली जगह पर खिंचाव होने का डर रहता है। कभी कभी बहुत भारी इयर रिंग पहनने से कान के छेद पर दवाब बढ़ जाने के कारण वो खिंचकर और बड़ा हो जाता है और ऐसे में कान में लगातार दर्द बना रहता है। हमने इस बारे में मुंबई स्थित अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल के सीनियर इएनटी कंसलटेंट डॉ अशीम देसाई से बात की। उन्होंने बताया कि अगर कान में खिंचाव के कारण लगातार जलन हो रही है या उसमें पस बन रहा है तो ऐसे में तुरंत डॉक्टर के पास जाकर इसका इलाज़ करवाएं। कुछ मामलों में खिंचाव ज्यादा होने के कारण कान के छेद के आस पास वाला हिस्सा पूरी तरह फट जाता है ऐसे में मुश्किलें काफी बढ़ जाती है। फिर ये सर्जरी के बाद ही सही हो पाते हैं, आज कल ऐसे तकनीक आ गयी है जिसमें सर्जरी के माध्यम से बिल्कुल नेचुरल इयरलोब (Earlobe) भी लगा दिया जाता है।

अगर झुमके पहनने से आपके कान के पियर्सिंग वाले हिस्से में थोड़ा सा खिंचाव हो गया है तो परेशान न हो ये अपने आप ही कुछ दिनों में ठीक हो जाता है। बस इसके लिए कान के उस हिस्से में दिन में कई बार मॉश्चराइजर लगायें, इससे घाव और बढ़ता नहीं है। इस दौरान भूलकर भी इयररिंग न पहनें, इसे पूरी तरह ठीक होने में 3-4 हफ़्तों का समय लग जाता है। इयरलोब या कान के निचले हिस्से की सर्जरी में ज्यादा मुश्किलें नहीं आती है बस उस हिस्से को सुन्न कर दिया जाता है और फिर सर्जरी कर दी जाती है। इस समस्या से बचने के लिए नीचे बताये गयी बातों का हमेशा ध्यान रखें।

  • कपड़े पहनते या उतारते समय कभी भी इयररिंग न पहनें रहें क्योंकि ऐसे में वे कपड़ों में फंस जाते हैं और खिंचाव के कारण कान का वो हिस्सा पूरी तरह छिल जाता है।

  • कभी भी छोटे बच्चों के साथ आप खेल रही हों या उन्हें गोद में बिठाया हो तो ध्यान रखें कि उस दौरान लटकने वाले झुमके न पहनें। क्योंकि बच्चों को ये लटकने वाली चीजें बहुत आकर्षित करती हैं और वे इसे कभी भी पकड़ कर खींच सकते हैं।

  • अगर एक बार आपने उस जगह कि सर्जरी करवाई हो तो कम से कम अगले 6 महीने तक दोबारा से उस जगह पर पियर्सिंग न करवाएं।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source