Pre-Diabetics के लिए आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स

यहां हम बता रहे हैं ऐसी ही कुछ हेल्थ टिप्स जो आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करेंगी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:43 AM IST

आपको लगता है कि आपकी चाय में एक चम्मच शक्कर और डालने से कोई नुकसान नहीं होगा? खैर, अगर आप उन लोगों में से हैं जो प्री-डायबिटीज़ हैं या जिनका ब्लड शुगर लेवल सामान्य से थोड़ा अधिक है। तो आपको अपनी डायट का खास ख्याल रखना होगा और चाय में एक चम्मच शक्कर और डालने से पहले दो बार सोचना ही होगा। जी हां, यही वह तरीका है जिससे आप डायबिटीज़ होने से बच सकते हैं। श्री श्री आयुर्वेदा, आर्ट ऑफ लिविंग की फाउंडर-डायरेक्टर निशा मनिकंटन बता रही हैं कुछ आयुर्वेदिक हेल्थ टिप्स जो साबित हो सकती हैं आपके लिए मददगार।

डायबिटीज़ को नियंत्रित करने के लिए जो बात सबसे ज़रूरी है वह यही है कि आप इस बात को समझ सकें कि आपको कब और क्या खाना चाहिए। आज अटपटे ढंग से खाना-पीना आम बात है। आयुर्वेद में हमें ‘द्विकाल भोजनम’ की सलाह दी जाती है, जिसका मतलब है कि हमें दिन में दो बार खाना खाना चाहिए। प्री-डायबिटीक स्टेज पर ज़्यादा से ज़्यादा तीन बार खाना खाना चाहिए। जब आप एक दिन में कई बार खाना खाते हैं तो आपका शरीर बहुत अधिक इंसुलिन उत्पन्न करता है और आपका शरीर इंसुलिन की इतनी बड़ी मात्रा को खपा नहीं पाता। इस स्थिति को इंसुलिन रेजिस्टेंस कहते हैं। खाने-पीने में नियमित न होना दूसरा कारण है जो डायबिटीज़ मेलिटस (Diabetes Mellitus) की समस्या का कारण बनता है।

यहां हम बता रहे हैं कुछ ऐसे ही आसान आयुर्वेदिक नियमों के बारे में जो आपके ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है।

• इस बात का ध्यान रखें कि दिन में आप कम से कम तीन बार भोजन के साथ एक या दो बार स्नैक्स खाएं। जब आपको दो भोजन के बीच भूख लगे तो आप नारियल पानी या छास जैसी चीज़ें पी सकते हैं।

• रोज़ाना एक ही समय पर खाना या स्नैक्स खाने से भी काफी मदद होती है। इसलिए अपने खाने-पीने के समय का ईमानदारी से पालन करें।

• खाना न खाने से बचें। यह आपका ब्लड शुगर लेवल बढ़ने से रोकेगा।

• कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और ढेर सारी हरी सब्ज़ियों वाला एक सम्पूर्ण भोजन खाएं।

• हर दिन भोजन में एक निश्चित मात्रा में ही कार्बोहाइड्रेट लें। जैसे अगर आप लंच में रोटी खा रहे हैं तो इस बात का ख्याल रखें कि आप अपने ब्रेकफास्ट और डिनर में भी किसी न किसी रुप में कार्बोहाइड्रेट ले रहे हों।

 Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Getty Images

 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source