hamburger icon
A
Read in English

आलूबुख़ारा खाने से कैसे कब्ज़ से मिलता है राहत जानें!

कब्ज़ से हैं परेशान?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:31 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

आजकल कब्ज़ के कष्ट से सभी परेशान रहते हैं। कब्ज़ शब्द सुनने में तो छोटा लगता है लेकिन हर दिन सुबह ये सबके पसीने छुड़ा देता है। इसके लिए लोग तरह-तरह के घरेलू नुस्ख़े या दवाईयों का सहारा लेते हैं लेकिन समस्या वहीं के वहीं रह जाती है। इस कब्ज़ के बीमारी से तरह-तरह के रोग आपके शरीर में अपना घर बना लेते हैं और इस कष्ट के साथ और भी परेशानियां जुड़ जाती हैं।

परेशान न हों, अपने डायट में छोटा-सा बदलाव लाकर आप इस कष्ट से कुछ हद तक ज़रूर पा सकते हैं। हो सकता है धीरे-धीरे आपको इस समस्या से निजात ही मिल जाये। वैसे आलूबुखारा या प्लम अपने अद्धभुत स्वाद के लिए ज्यादा जाना पहचाना नाम नहीं है। ये खासतौर पर मानसून के समय मिलता है। लेकिन इसके स्वास्थ्यवर्द्धक गुण अनगिनत हैं। इसका पल्पी नेचर कब्ज़ से राहत दिलाने में असरदार रूप से काम करता है, साथ ही हजम शक्ति को भी बढ़ाता है।

अगर आप सही मात्रा में डाइटरी फाइबर को अपने डायट में शामिल करेंगे तो आपका शरीर हाइड्रेटेड रहेगा और कब्ज़ होने के संभावना को कम किया जा सकता है। क्योंकि आलूबुखारा में फाइबर और पानी के साथ सॉरबिटोल और ईसाटीन जैसे एसनसियल न्यूट्रिएन्ट्स भरपूर मात्रा में पाया जाता है। सॉरबिटोल नैचुरल लैक्ज़टिव के रूप में काम करता है और बॉवेल सिस्टेम को बेहतर बनाता है और ईसाटीन डाइजेस्टिव फंक्शन को नियंत्रित करने में मदद करता है।

तो फिर देर किस बात की आलूबुखारा को अपने डायट में शामिल कीजिए।

चित्र स्रोत: Shutterstock