
... Read More
Written By: Usman khan | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
चमकीले और आकर्षक दांत कौन नहीं चाहता है। दांत चमकीले हों, तो आपकी मुस्कान में भी चार चांद लग जाते हैं। आजकल मार्केट में ऐसे कई सारे टूथपेस्ट हैं, जो आपके दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाने का वादा करते हैं। दूसरी ओर दांतों को चमकीला बनाने के लिए डेंटिस्ट ट्रीटमेंट भी उपलब्ध हैं। लेकिन इन चीजों में आपका खर्चा ज्यादा हो सकता है। क्या आप बहुत ही कम खर्चे में अपने दांतों को चमकीला और स्वस्थ बनाना चाहते हैं? तो अगली बार जब आप संतरा खाएं, तो उसका छिलका फेंकने के गलती कभी न करें। संतरे के छिलके में न सिर्फ विटामिन सी होता है बल्कि इसमें कैल्शियम भी होता है, जिससे दांतों को चमकीला बनाने में मदद मिलती है। दिल्ली स्थित सीमा डेंटल क्लिनिक के डायरेक्टर और डेंटल सर्जन डॉक्टर हरी सिंह भंडारी के अनुसार, संतरे के छिलके को कम से कम दो मिनट तक दांतों पर रगड़ने या उसका पाउडर लगाने से उन्हें चमकीला बनाया जा सकता है। डॉक्टर के अनुसार, संतरे में साइट्रस एसिड होता है, जो दांतों के एनामेल को घिस देता है और दांतों में चमक आती है। पढ़ें- केले के छिलके का ये एक बड़ा फायदा आपको कर देगा हैरान
ऐसे करें संतरे के छिलके का इस्तेमाल
एक दूसरा तरीका ये भी है
यकीनन ऐसा करने से आपके दांतों में थोड़ी चमक तो ज़रूर आएगी। अच्छा रिजल्ट पाने के लिए इस क्रिया को एक हफ्ते में एक बार ज़रूर दोहरायें।
चित्र स्रोत - Shutterstock