hamburger icon
A
Read in English

एनीमिया के मरीजों के लिए ख़ास नॉन-वेज डाइट प्लान

अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो शाम के स्नैक में खजूर और किशमिश ज़रूर खायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:40 AM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

शरीर में आयरन की अधिक कमी के कारण ही लोग एनीमिया से पीड़ित हो जाते हैं। इसलिए इससे बचने के लिए यह ज़रूरी है कि आप अपनी डाइट में आयरन युक्त चीजों का ज्यादा सेवन करें। आयरन भी दो प्रकार के होते हैं हेम आयरन (Heme Iron) और नॉनहेम आयरन(Nonheme Iron)। हेम आयरन वो होते हैं जो शरीर द्वारा जल्दी अवशोषित कर लिए जाते हैं वहीँ नॉनहेम आयरन को अवशोषित होने में थोड़ा ज्यादा समय लगता है। जानवरों से मिलने वाला प्रोटीन जैसे कि चिकन हेम आयरन का मुख्य स्रोत होता है वहीँ हरी सब्जियों और पालक से मिलने वाला आयरन, नॉनहेम आयरन होता है। इसके अलावा विटामिन सी से भरपूर चीजों का सेवन भी शरीर का आयरन को अवशोषित करने की क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। दिल्ली स्थित फोर्टिस हॉस्पिटल की डॉ. नेहा गुप्ता एनीमिया के मरीजों के लिए दिन भर का डाइट चार्ट बता रही हैं।

नाश्ता: नाश्ते में आयरन की भरपूर मात्रा पाने के लिए एक कटोरी ओट्स में किशमिश मिलाकर खायें। इसके साथ में एक गिलास ऑरेंज जूस लें। संतरे में उपस्थित विटामिन सी आयरन के अवशोषण की प्रक्रिया को और बढ़ा देता है। इन सबके अलावा कॉफ़ी और चाय का कम से कम सेवन करें।

लंच : लंच में आप दाल चावल खाएं। इसे खाने से आपको पर्याप्त मात्रा में आयरन मिल जाता है। साबुत अनाज आयरन के अवशोषण की प्रक्रिया में बाधा डालते हैं इसलिए इनका सीमित मात्रा में ही सेवन करें और नियमित रूप से चावल खाने की आदत डालें। दाल चावल के अलावा लंच में आप ग्रिल की हुई मछली खायें। टूना और सालमन मछली आयरन के बहुत अच्छे स्रोत होते हैं। इसके साथ सलाद के रूप में गाजर भी खायें।

शाम का स्नैक: शाम को स्नैक के रूप में 4-5 खजूर और किशमिश खाएं। इससे आपको रोजाना के लिए ज़रूरी आयरन की मात्रा आसानी से मिल जाती है। पढ़ें: जानिये किस बीमारी से बचने के लिए कौन सा ड्राई फ्रूट खाना चाहिए

डिनर: डिनर में आप ग्रिल्ड चिकन ब्रेस्ट लें। इसके साथ बेक किये हुए आलू और भाप में पकाई हुई ब्रोकली खायें। इन चीजों को खाने से आयरन के अवशोषण को बढ़ावा मिलता है और आप एनीमिया जैसी गंभीर बीमारियों से बचाव होता है।

चित्र स्रोत: Shutterstock