यूटीआई प्रॉबल्म में नींबू पानी के इस फायदे के बारे में जानें

कहीं आपको मूत्रमार्ग में संक्रमण यानी यूटीआई का प्रॉबल्म तो नहीं है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:36 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

गर्मी के दिनों में चिलचिलाते धूप में घर आकर नींबू पानी पीना किसे अच्छा नहीं लगता। लेकिन आपको ये पता नहीं कि ये मू्त्र संबंधी बीमारी के लिए कितना फायदेमंद है। क्यों आश्चर्य में पड़ गए! आजकल अक्सर आप मूत्र मार्ग संक्रमण यानि यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन के बारे में सुनते होंगे। ये बैक्टिरीयल इंफेक्शन वाली बीमारी महिला और पुरूष दोनों को किसी भी समय हो सकती है। वैसे तो इसके लिए एन्टीबायोटिक दवा का सेवन करने की सलाह डॉक्टर देते हैं। लेकिन अगर आप नैचुरल तरीके से इस बीमारी का उपचार घरेलू तरीके से करना चाहते हैं तो आप नींबू पानी ट्राई करके देख सकते हैं।

यूटीआई से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपने गुप्तांगों की साफ-सफाई रखने की ज़रूरत है उसके साथ नियमित रूप से नींबू पानी पीने की। आप अपने दिन की शुरूआत नींबू पानी पीकर करें। नींबू में विटामिन सी और एन्टीऑक्सिडेंट होने के कारण ये बॉडी से बैक्टिरीयल इंफेक्शन को बाहर निकालने में मदद करता है जो ब्लैडर में से इंफेक्शस बैक्टीरिया को निकालकर यूटीआई के उपचार में मदद करता है। नींबू पानी पीने से यूरीनरी ट्रैक्ट एसिडिक से एल्कलाइन में बदल जाता है जो बैक्टिरीया को बढ़ने से रोकने में सहायता करता है। पढ़े- नींबू पानी पीने से नहीं पड़ेंगे बार-बार बीमार, जानें कैसे

असल में नींबू पानी में मूत्रवर्द्धक गुण होता है जिसके कारण बार-बार मूत्र का निष्कासन होता है और इस विधि से शरीर से मूत्र के द्वारा बैक्टिरीया बाहर निकल जाता है। नींबू पानी पीने का सबसे बड़ा फायदा ये है कि बार-बार यूटीआई होने के संभावना को कम करता है।

टिप्स

  • एक कप गुनगुने गर्म पानी में आधा नींबू का रस मिलाकर तब तक पियें जब तक कि यूटीआई का प्रॉबल्म ठीक न हो जाये।

  • नींबू के रस को आइस्ड टी, ग्रीन टी या शहद, अदरक, पुदीना के पानी में मिलाकर ले सकते हैं।

  • आप सलाद में नींबू छिड़ककर भी ले सकते हैं।

 चित्र स्रोत:Shutterstock 

संदर्भ

Drinking fluids and how they affect your bladder – NHS

Caroline D. Greene – Permanently Beat Urinary Tract Infections: Proven Step-by-Step Cure for Urinary Tract Infections and Cystitis


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source