... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
अगर आप अपने ऑफिस के किसी काम की वजह से या फिर घूमने के लिए किसी दूसरे देश में जा रहे हैं तो उस दौरान आपको कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए। कई देशों में तो इंग्लिश भाषा को भी लोग ठीक से समझ नहीं पाते हैं और लोकल लैंग्वेज का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आपको कई तरह की मुश्किलें आ सकती हैं खासतौर पर जब दूसरे किसी देश में आपकी तबियत ख़राब होने लगे तब अगर आप ठीक से किसी को अपनी बात समझा न पायें तो दिक्कतें काफी बढ़ सकती हैं। इसलिए जब कभी भी बाहर कहीं का प्लान हो तो अपने साथ कुछ ऐसे दवाइयां ज़रूर रखें जो मौके पर काम आ सके और छोटी मोटी समस्याओं से आपको बचा सकें। हम यहाँ ऐसी ही कुछ मुख्य दवाइयों के बारे में बता रहे हैं।
सिरदर्द की दवा: चाहे आप फ्लाइट में हो या ऑफिस में काम की थकान, सिरदर्द होना एक आम समस्या है जो कभी भी हो सकती है। इसलिए अपने साथ सिरदर्द की दवा ज़रूर रखें।
बुखार: दूसरे देश में मौसम बदलने और खानपान में बदलाव होने के कारण शरीर जल्दी से खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता है और आपको बुखार हो जाता है। ऐसे में बुखार की दवा पास होने पर आप आसानी से इस समस्या से निपट सकते हैं।
एलर्जी की दवाइयां: ट्रेवल करते हुए आप कई जगह का खाना खाते हैं और कई तरह के माहौल में भी रहना पड़ता है। ऐसे में अधिकांश लोग किसी न किसी चीज से एलर्जी के शिकार हो जाते हैं। इसलिए अपने पास एंटी-एलर्जिक दवाइयां ज़रूर रखें।
एंटासिड्स : गैस और पेट फूलने की समस्या कहीं भी कभी भी हो सकती है क्योंकि वहां के खानपान से अभी आप पूरी तरह परिचित नहीं रहते हैं। इसलिए अगर आप पहले से ही एसिडिटी की समस्या से परेशान हो तो विदेश जाते समय एंटासिड्स दवाइयां रखना न भूलें।
लूज मोशन की दवाई: दूसरे देश के खाने या पानी की वजह से अधिकतर लोग लूज मोशन के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में अनजान शहर में डॉक्टर को खोजने और समस्या से जल्दी छुटकारा पाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसलिए अपने साथ लूज मोशन कंट्रोल करने वाली दवाइयां और कब्ज़ से निपटने के लिए इसबगोल ज़रूर रखें।
उल्टी से बचने की दवाइयां: अधिकतर लोग जब फ्लाइट में सफ़र करते हैं तो उस दौरान उन्हें तेज मिचली या उल्टी आने लगती है। इससे बचने के लिए आप अपने बैग में एंटी-एमिटिक दवाइयां ज़रूर रख लें।
कंडोम और गर्भनिरोधक दवाइयां: वैसे तो आप दुनिया के किसी भी कोने में आसानी से कंडोम खरीद सकते हैं लेकिन फिर भी अपनी सहूलियत के लिए इसे सफ़र से पहले ही अपने बैग में रख लें। इसी तरह जो महिलायें गर्भनिरोधक दवाइयों का इस्तेमाल कर रही हैं वे भी इन दवाइयों को ज़रूर रख लें।
अन्य दवाइयां : अगर आप सर्दी हो जाने पर यूकेलिप्टिस ऑयल का इस्तेमाल करते हैं तो इसे रखना न भूलें क्योंकि बाहर के देशो में इस तेल का मिलना मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा पेन किलर दवाइयां और ऑइंटमेंट, ऑई ड्रॉप्स और इयर ड्रॉप्स भी याद से अपने बैग में रख लें। महिलाओं को सेनेटरी नैपकिन भी अपने बैग में ज़रूर रख लेना चाहिए।
नोट: ट्रेवल करने से पहले अपनी एयरलाइन से इस बारे में जानकारी ज़रूर ले लें कि आप दवाइयों की कितनी मात्रा लेकर जा सकते हैं. इसके अलावा आप वीसा ऑफिस से भी इस बारे में जानकारी हासिल कर लें।
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
चित्र स्रोत: Shutterstock