... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Neem can help get rid of a number of your dental problems ©Shutterstock
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आज तक आपने यही सुना होगा कि नीम के अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे होते हैं। अगर आप डायबिटीज के रोगी हैं या आप डेटोक्स डायट पर हैं, तो आपके दिमाग में सबसे पहले यही आता है कि रोजाना सुबह एक गिलास नीम का रस पीना चाहिए। इसमें कोई शक नहीं है कि नीम का रस पीने से आप कई बीमारियों से दूर रहते हैं। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि नीम के साइड इफेक्ट्स भी होते हैं। नीम के पत्तों का जूस पुरुष प्रजनन क्षमता पर यानि मेल फर्टिलिटी पर प्रभाव डाल सकता है। पढ़ें- इन 7 समस्याओं में राहत दिलाए नीम
नीम के पत्तों का रस मेल फर्टिलिटी को कैसे प्रभावित करता है
जर्नल कान्ट्रसेप्शन में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, रोजाना 3 मिलीग्राम या इससे ज्यादा नीम के पत्तों का रस पीने से शुक्राणु नष्ट हो सकते हैं। अध्ययन के अनुसार, नीम का रस ना केवल स्पर्म को गतिहीन कर सकता है बल्कि 20 सेकंड के अंदर ही 100 फ़ीसदी मानव शुक्राणु को भी खत्म कर सकता है। हालांकि अध्ययन में ये भी पता चला है कि नीम के पत्तों के रस का स्पर्म की मॉर्फलोजी पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है।
कितना रस काफी होता है
अध्ययनों के अनुसार, रोजाना दो मिलीग्राम से भी कम नीम के पत्तों का रस पीना चाहिए। अगर आप इसका रस पीने की सोच रहे हैं, तो पहले आपको डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। इसके अलावा रोजाना इसका जूस पीने से बचें। वर्ना इससे यौन स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ सकता है। अगर आप वजन घटा रहे हैं या डेटोक्स डायट ले रहे हैं, तो इसे पीने से पहले अपने डायटीशियन से सलाह लें। नीम के पत्तों का रस बनाने से पहले उन्हें पानी में भिगोकर जरूर रखें।
चित्र स्रोत - Shutterstock
सन्दर्भ- Khillare B, Shrivastav TG. Spermicidal activity of Azadirachta indica (neem)leaf extract. Contraception. 2003 Sep;68(3):225-9. PubMed PMID: 14561544.