... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read this in English
अनुवादक: Anoop Singh
हार्मोन में हुए कुछ अनियमित बदलाओं के कारण कई महिलायें पीसीओडी (polycystic ovarian diseases) की शिकार हो जाती हैं। तेज दर्द, अनियमित पीरियड, अचानक से वजन बढ़ना और बच्चे पैदा करने की क्षमता ख़त्म हो जाना इस बीमारी के मुख्य लक्षण हैं। हालांकि ठीक से इलाज करवाने पर इससे छुटकारा पाया जा सकता है लेकिन कई लोगों का मानना है कि इस समस्या से निपटने के लिए दवाइयों की बजाय घरेलू उपचार ज्यादा असरदार हैं। इंटरनेट पर आपको ऐसे कई आर्टिकल मिल जायेंगे जिसमें दावे किये जाते हैं कि मेथी या अलसी के बीजों के नियमित सेवन से बांझपन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। हमने इस बारे में मदर लैप आईवीएफ सेंटर दिल्ली की आईवीएफ स्पेशलिस्ट डॉ. शोभा गुप्ता से बात की।
उन्होंने बताया कि ये समस्या हार्मोन में हुए अनियमित बदलाव और ख़राब जीवनशैली के कारण होती है। वैसे तो शुरुवाती तौर पर जो महिलायें मोटापे का शिकार हो जाती हैं उन्हें इससे बचने के लिए जंक फ़ूड का सेवन बंद कर देना चाहिये। संतुलित आहार और जीवनशैली में किये कुछ ख़ास बदलावों से आप काफी हद तक असंतुलित हार्मोन को फिर से सही कर सकते हैं। पढ़ें: पीरियड्स का दर्द करे बेहाल तो अपनाएं ये 10 घरेलू उपाय
क्या सच में ये बीज मदद करते हैं? डॉ. शोभा बताती हैं कि इन्हें खाने में कोई दिक्कत नहीं है। कुछ शोधों में यह बात सामने आयी है कि अलसी के बीज और सौंफ शरीर के हार्मोन को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। हालांकि पूरी तरह इस पर निर्भर न रहें बल्कि डॉक्टर की बताई हुई दवाइयां और चेकअप करवाते रहें और साथ में इनका भी सेवन करते रहें। खासतौर पर वे महिलायें जो पीसीओडी और मोटापे दोनों की शिकार हैं उन्हें तो निश्चित तौर पर सिर्फ घरेलू उपचारों पर निर्भर नहीं होना चाहिये।
इसे कंट्रोल करने का तरीका : पीसीओएस या पीसीओडी को तीन चरणों में ठीक किया जाता है। पहला डाइट, दूसरा एक्सरसाइज और आखिरी मेडिकल इलाज। अगर आप घरेलू उपायों को आजमाना चाहती हैं तो सबसे पहले इस बारे में अपने डॉक्टर को बताएं और उनके दिशा निर्देश से ही इनका सेवन करें। काफी दिनों तक इस समस्या को अनदेखा करने से आप स्थायी रूप से बच्चा पैदा करने की क्षमता खो देंगी इसलिए इसका जितना जल्दी हो सके सही इलाज करवाएं।
चित्र स्रोत: Shutterstock