hamburger icon
A
Read in English

सर्दी-जुकाम में बच्‍चे की मालिश सरसों तेल-लहसुन से करने पर मिलता है आराम!

क्या आपका बच्चा खांसी के कारण सो नहीं पाता है? अपनाएं ये उपाय।

WrittenBy

Written By: Usman khan | Updated : January 5, 2017 8:29 AM IST

खांसी, जुकाम, नाक बंद, गले में दर्द और छाती में कफ जमा हो जाना सर्दियों के मौसम में होने वाली आम समस्‍याएं हैं। ठंड में बड़े लोग तो इस समस्या से परेशान होते ही हैं लेकिन इस मौसम की मार सबसे ज्‍यादा बच्‍चों पर पड़ती है। खांसी के कारण छोटे बच्‍चों की छाती में कफ जम जाता है, जिसके चलते उनका सांस लेना, खाना-पीना और यहां तक की उनका सोना तक हराम हो जाता है। ऊपर से इतनी सारी दवाईयां। ऐसे में बच्‍चे की तो बैंड ही बज जाती है। दिल्‍ली स्थित स्‍वामी दयानंद अस्‍पताल के वरिष्‍ठ डॉक्‍टर आशीषके अनुसार, सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर बच्‍चे की मालिश करने से बच्चे को सर्दी-जुकाम, छाती में जमा कफ से काफी हद तक राहत मिलती है। पढ़ें- सर्दी-ज़ुकाम दूर करने का कारगर उपाय स्टीम लेना!

डॉक्‍टर के अनुसार, सरसों के तेल में कई औषधिय गुण होते हैं। सरसों का तेल त्‍वचा में जाकर शरीर को कई बीमारियों से बचाने में सहायक होता है। खांसी में राहत पाने के लिए गर्म सरसों के तेल से छाती की मालिश करने से आराम मिलता है। सरसों के तेल में मौजूद सेलेनियम और मैग्नेशियम में एंटी-इनफ्लैमटॉरी तत्व होते हैं। इस तेल से मसाज करने पर ये तत्‍व शरीर में गर्माहट पैदा करते हैं। लहसुन को रोगाणुरोधी माना जाता है, इसलिए यह सर्दी और कफ को प्राकृतिक रूप से ठीक करता है। लहसुन को तेल में मिलाकर मालिश करने के अलावा इसकी कलियों को भून कर बच्चों को खिलाने से उनकी सांस की तकलीफ को भी दूर किया जा सकता है।

लहसुन और तेल का इस्तेमाल ऐसे करें

  • सबसे पहले सरसों के तेल में लहसुन मिलाकर उसे अच्‍छी तरह गर्म कर लें।
  • अब इस मिश्रण को एक कटोरे में रख लें।
  • रात को सोने से पहले और सुबह के समय तेल से बच्‍चे की छाती पर मालिश करें।
  • मालिश करने के बाद बच्‍चे को गर्म कपड़ा ज़रूर पहनाएं।

चित्र स्रोत - Shutterstock