hamburger icon
A
Read in English

अनार के छिलके से बनायें नैचुरल माउथवाश

अनार का ऐसे भी कर सकते हैं इस्तेमाल!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST

Read this in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta.

क्या आपके मुँह से हमेशा बदबू निकलने के कारण लोग आपसे बात करने से कतराते हैं? इसके लिए ज़रूरी है कि आप अच्छी तरह से ब्रश करें और कुछ भी खायें हमेशा उसके बाद मुँह को पानी से धो लें। लेकिन उसके बाद माउथवाश से कुल्ला करना बहुत ज़रूरी होता है इससे आपके मुँह में बैक्टिरीया नहीं पनप पाते हैं जिसके कारण ही मुँह में बदबू होती है। लेकिन इसके लिए आप केमिकल बेस्ड माउथवाश इस्तेमाल करने के जगह घर पर बनाया हुआ माउथवाश क्यों नहीं इस्तेमाल करते। आप आसानी से घर पर अनार के छिलके से नैचुरल माउथवाश बना सकते हैं। अनार के छिलके में एन्टीऑक्सिडेंट और एन्टीबैक्टिरीयल गुण होता है जो ओरल हाइजिन के लिए अच्छा होता है। इससे जिंजवाइटिस, बैड ब्रेथ और माउथ अल्सर जैसे प्रॉबल्म्स के होने के आशंका को कम किया जा सकता है।

अनार का छिलका कैसे काम करता है?

जर्नल ऑफ एडवांस फार्मासुटिकल टेक्नॉलोजी एंड रिसर्च के अनुसार अनार का एन्टीमाइक्रोबायल एक्टिविटी स्ट्रेपटोकोक्स म्यूटेन (Streptococcus mutans) बैक्टिरीया को पनपने नहीं देते है। ये बैक्टिरीयम ओरल कैविटी में रहता है जिसके कारण मुँह से बदबू, जिंजवाइटिस और पेरीओडोन्टल डिज़िज आदि डेंटल प्रॉबल्म होते हैं। इसके अलावा अनार के छिलके में एन्टीकार्सिनोजेनिक एक्टिविटी होता है जो ओरल कैंसर होने के संभावना को भी कम करता है। स्टडी के अनुसार अनार के छिलके से बने माउथवाश से 10 मिनट तक मुँह धोने पर बैक्टिरीया नहीं पनप पाते हैं।

कैसे करें इसका इस्तेमाल?

आप घर पर आसानी से इस माउथवाश को बना सकते हैं-

• अनार के फल को चार भागों में बांटकर दानों को निकाल लें। लेकिन ध्यान रहे कि उसका पीला भाग अच्छी तरह से निकला ज़रूर हो।

• अब उन छिलकों को धूप में सुखायें जब तक कि वह पूरी तरह से ड्राई न हो जाय।

• अब इन छिलकों को पीस कर पाउडर बना लें।

• एक लीटर पानी 20 ग्राम अनार के छिलके का पाउडर मिलायें और कुछ देर तक इसको उबालें। छानकर ठंडा होने के लिए रख दें। अब इस माउथवाश को फ्रिज में रखकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

 संदर्भ

Umar, Dilshad et al. ‘The Effect of Pomegranate Mouthrinse on Streptococcus Mutans Count and Salivary pH: An in Vivo Study.’ Journal of Advanced Pharmaceutical Technology & Research 7.1 (2016): 13–16. PMC. Web. 1 July 2016.

चित्र स्रोत: Shutterstock