... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Popularly known as Bhindi in India, okra or lady’s finger is a delicious, easy to cook vegetable that is readily available in all parts of country throughout the year. Whether you love bhindi fry or you prefer aloo bhindi curry, this vegetable will add both interesting flavours and healthy nutrients to your dish. Loaded with fibre, vitamins and antioxidants, lady’s finger offer surprising health benefits. Here’s a list of a few of them.
सर्दी के मौसम में सोरायसिस के मरीज़ को बहुत कष्ट होता है क्योंकि इस वक्त त्वचा रूखी हो जाने के कारण खुजली और इंफेक्शन के बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। साथ ही जाड़े में ड्राई स्किन वालों को तो यूं ही बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, उनके स्किन का ग्लो ही चला जाता है। स्किन हमेशा रूखी-सूखी और फटी-फटी सफेद नजर आती है। आम तौर पर लोग इस तरह के प्रॉबल्म को ठीक करने के लिए मॉश्चराइज़र या लोशन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इस सब कॉज़्मेटिक के जगह पर आप नैचुरल और सस्ता साथ ही आसानी से घर में मिल जाना वाला चीज का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, वह है मैजिकल भिंडी। पढ़े- इन 6 कारणों से भिंडी डाइबीटिक मरीज़ों के लिए सूपरफूड है, जानें कैसे!
भिंडी का स्लिपी नेचर इस क्षेत्र में बहुत काम करता है। इसके जेल फॉर्म में एन्टी-बैक्टिरीयल, एन्टी-फंगल, एन्टी-इन्फ्लैमटोरी, एनलजेसिक, हाइड्रेटिंग गुण रूखी त्वचा या स्किन इंफेक्शन के साथ-साथ सोरायसिस के खुजली से भी राहत दिलाने में बहुत मदद करती है। इसके साथ ही स्किन का नैचुरल ग्लो वापस लाने में भी सहायता करती है। इसके अलावा भिंडी स्किन इंफेक्शन होने की संभावना को कम करने, किसी भी तरह के चोटा या घाव को ठीक करने, स्किन में खुजली या दर्द जैसे कोई भी प्रॉबल्म होने से बचाती है। आयुर्वेद के अनुसार भिंडी का कुलिंग इफेक्ट शरीर के पित्त के लेवल को संतुलित करके स्किन संबंधी समस्या से राहत दिलाने में मदद करती है। पढ़े-सोरायसिस के मरीजों के लिए त्वचा का ध्यान रखने के 12 टिप्स
कैसे करें इसका इस्तेमाल
दो मध्यम आकार का भिंडी लें और उसको छोटे-छोटे टुकड़े-टुकड़े में काटकर पीसकर पेस्ट बना लें। पेस्ट बनाते वक्त पानी का इस्तेमाल न करें। अब इस पेस्ट को सोरायसिस वाले जगह पर या रूखे त्वचा पर लगायें। त्वचा इसको सोख लेगा और सोखने के बाद एक हल्का-सा परत जैसा नजर आएगा। इसको ऐसे ही रहने दे जब तक आप कहीं बाहर न जाये। बाहर निकलने के पहले इसको धो लें।
नोट- अगर आपको भिंडी से एलर्जी है तो इसका इस्तेमाल न करें। इसका इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह ले लें या स्किन पर पैच टेस्ट की तरह जांच कर लें।
मूल स्रोत - Use okra or bhendi to beat acne, psoriasis, dry and dull skin
अनुवादक – Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।