... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:37 AM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आपने कई बार देखा होगा कि कुछ लोग पार्क में एक साथ जोर-जोर से हंस रहे होते हैं। क्या आपको ऐसा लगता है कि वो पागल हैं? बिलकुल नहीं। दरअसल वो हंसकर अपने दिल को स्वस्थ रखने के कोशिश कर रहे होते हैं। एक अध्ययन के अनुसार, हंसना मनोवैज्ञानिक और शारीरिक दोनों तरह से स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। हंसने से तनाव का स्तर कम होता है और मूड सही रहता है। इसके अलावा हार्ट रेट, श्वसन दर और ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ती है। पढ़ें- रोजाना सिर्फ 1 गिलास चुकंदर का जूस पीकर दिल को रखें स्वस्थ
भारत में लाफ्टर योगा इंटरनेशनल के संस्थापक मदन कटारिया ने लाफ्टर योगा का विकास किया था, जो प्राणायाम और हंसी का एक संयोजन है। एक दूसरे अध्ययन के अनुसार, हंसने के दो प्रकार होते हैं पहला- सहज (सकारात्मक भावनाओं से शुरू होता है) और दूसरा-आत्म प्रेरित हंसी (अपने आप से शुरू होने वाली)। दरअसल मस्तिष्क इन दोनों के बीच अंतर नहीं कर सकता है। यानि दिमाग एक्चुअल और फोर्स्ड हंसी में अंतर नहीं कर पाता है। जबकि लाभ दोनों से होते हैं।
इसमें कोई शक नहीं है कि हंसना बहुत ही सकारात्मक बात है। इससे तनाव कम होता है और आपको दिल के रोगों से दूर रहने में मदद मिलती है। हंसने से आपका इम्युनिटी सिस्टम भी मज़बूत बनता है। लाफ्टर योगा के अलावा आप खुश रहने के लिए खेलना, परिवार के साथ समय बिताना, अपने पसंदीदा शो देखना आदि काम कर सकते हैं। कुल मिलाकार लाफ्टर थेरेपी से आपको एक पॉजिटिव एनर्जी और ख़ुशी मिलती है, जिससे आपका दिल स्वस्थ रहता है।
चित्र स्रोत - Shutterstock