... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 8:39 AM IST
Read in English
जब दिन भर की दौड़भाग से आप थक जाते हैं, तो आराम के लिए सिर्फ एक जगह नज़र आती है। अपना बिस्तर और मुलायम तकिया। सुकून और आराम की नींद के लिए तकिये की अपनी अलग अहमियत है। लेकिन फिर भी लोग तकिये के ऊपर ज्यादा ध्यान नहीं देते।
लंबे वक्त तक तकिया न बदलने पर होता है ये:
पुराने तकिये बैक्टीरिया का घर!
हैरान न हो, ये बात सही है। आपके पुराने तकिये में काफी बैक्टीरिया और धूल होती है। घर के अंदर आने वाली धूल-मिट्टी तकिये पर जम जाती है, इसके अलावा घर में अगर पालतू जानवर हो तो उनकी वजह से भी तकिये पर कीटाणु जमा होते हैं। अगर आपको पुराने तकिये का इस्तेमाल करना ही है तो उसके कवर और लाइनिंग को गर्म पानी से नियमित रूप से धोएं क्योंकि अगर इनकी धूल-मिट्टी को लगातार आप सांस के जरिये शरीर में लेंगे तो आपको अस्थमा जैसी गंभीर एलर्जी भी हो सकती है।
गर्दन या पीठ में दर्द का कारण पुराना तकिया
अगर आप पिचके हुए या पीले धब्बे हुए तकिये पर लेटते हैं तो मुमकिन है कि आपको पीठ में या शरीर के दूसरे हिस्सों में दर्द महसूस होगा। जब हम सोते हैं तो हमारी गर्दन को सपोर्ट की जरूरत होती है, अगर तकिया गर्दन को सही सपोर्ट नहीं दे रहा तो मुमकिन है गर्दन का दर्द लंबे वक्त तक टिका रहे। आप सिर्फ तकिया बदलकर रीढ़ की हड्डी और गर्दन के दर्द या सुन्नता से छुटकारा पा सकते हैं।
तकिये की जांच
अपना तकिया बदल लें, अगर इन सवालों के जवाब ‘हां’ हो।
क्या है परफेक्ट तकिया?
हर किसी की तकिये की अलग जरूरत होती है। आपको अलग-अलग तकिये ट्राई करके ही पता चलेगा कि आपके लिए कौन सा तकिया परफेक्ट है।
1) पॉलिऐस्टर तकिया – बाज़ार में उपलब्ध ये सबसे सस्ता लेकिन सबसे मशहूर तकिया है। इसमें क्लस्टर भरा होता है। इन्हें वॉशिंग मशीन में धो सकते हैं। इन्हें हर एक दो साल में बदल लेना चाहिए।
2) लेटैक्स तकिया – ये दो वैराइटी में आता है फॉम वाला तकिया और ग्रैन्यूलेट तकिया। इनसे बहुत आराम मिलता है और नींद भी अच्छी आती है। ये तकिये 15-25 साल तक चलते हैं। गर्न और सिर के सपोर्ट के लिए ये तकिये बेस्ट होते हैं।
3) मेमोरी फोम तकिया – ये तकिये आपके लेटने पर आपके सिर और गर्दन की शेप बना लेते हैं। जिन लोगों को गर्दन और कमर में तेज़ दर्द होता है उन्हें इनके इस्तेमाल की सलाह दी जाती है। ये प्रेगनेंट महिलाओं के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं। इनका इस्तेमाल आप 15-20 साल कर सकते हैं।
4) फेदर वाले तकिये – ये नर्म होने के कारण ज्यादा पसंद किये जाते हैं। ये पॉलिएस्टर तकिये से ज्यादा चलते हैं, हालांकि इनसे सही सपोर्ट नहीं मिल पाता।
5) पानी वाला तकिया – इस तकिये में पानी के पाउच का सपोर्ट होता है, ये नर्म होते हैं और हाइपो-ऐलर्जिक होते हैं। लेकिन इनके पानी के पाउच के कारण ये गर्दन के लिए सही सपोर्ट नहीं दे पाते।
अगर नहीं बदलना तकिया, तो ये करें
चित्र स्रोत - Shutterstock