... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Read this in English
आई-टी इंडस्ट्री और बिज़नेस आउटसोर्सिंग के बढ़ने के कारण आज हमारे देश में रात में काम करने वालों की तादाद काफी बढ़-सी गयी है। लेकिन क्या आपको पता है कि रात में काम करना आपके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डालता है? लेकिन रात में काम करना ,दिन में काम करने की तुलना में इतना अलग क्यों हैं? जबकि आप उतने ही घंटे सो रहे हैं। इसका कारण यह है कि हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से दिन में काम करने के लिए और रात में आराम करने के लिए ही बना हुआ है, और यह उसी नियम के अनुसार से चलता भी है। लेकिन जैसे ही आप अचानक से अपने सोने और काम करने का समय बदल देते हैं तब आपके मस्तिष्क को पूरी प्रोग्रामिंग को बदलना पड़ता है जो बहुत मुश्किल भरा होता है। परिणामस्वरूप इससे पूरा सिस्टम बिगड़ जाता है और यह आपके स्वास्थ्य पर बुरा असर डालता है। पढ़ें :क्या रात में पढ़ना नुकसानदायक है ? यहाँ नाईट शिफ्ट से होने वाले 5 नुकसानों के बारे में बताया जा रहा हैं-
सोने में दिक्कत : मस्तिष्क ने सोने के चक्र को सही से चलाने के लिए एक नियम बना रखा है और वह उसी के अनुसार रात में किसी ख़ास समय पर सोने वाले हार्मोन का उत्सर्जन करता है। लेकिन जब आप इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं देते तो इससे आपकी नींद प्रभावित होती है और आगे चलकर यह अनिद्रा और नींद से जुड़ी कई अन्य बीमारियों का रूप धारण कर लेती हैं।
तनाव और अवसाद : रात में काम करने वाले कई लोगों में यह पाया गया है कि वह अपने पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों को बरक़रार नहीं रख पाते हैं। वास्तव में अनिद्रा के लक्षण और नौकरी एवं सामाजिक रिश्तों में खराबी को ही मिलाकर इसे शिफ्ट वर्क स्लीप डिसऑर्डर (SWSD) कहते हैं। शिफ्ट में काम करने की वजह से आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी और बच्चों की देखभाल पर नकारात्मक असर पड़ता है। इससे तनाव और अवसाद हो जाता है और कुछ मामलों में आप क्लिनिकल डिप्रेशन के भी शिकार हो सकते हैं।
पाचन में दिक्कत: सोने के टाइम को बदलने के कारण आपको अपने खाना खाने के टाइम को भी बदलना पड़ता है। जब आप सो जाते हैं तब आपका सिस्टम धीमी गति से काम करता है और इसके लिए बहुत कम ऊर्जा की ज़रूरत होती है। लेकिन जब आप रात में जाग रहे होते हैं और आपका शरीर काम करता रहता है तो सिस्टम को सही से चलाने के लिए अधिक ऊर्जा की ज़रूरत पड़ती है फलस्वरूप आपको अधिक भूख लगती है। खाने में आये इस बदलाव के कारण आपकी शौच प्रक्रिया भी प्रभावित होती है जिससे एसिडिटी और कब्ज़ होने की संभावना बढ़ जाती है।
लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों का खतरा : कुछ शोधों से पता चला है कि जीवनशैली से जुड़ी कुछ बीमारियों के लिये आपकी नाईट शिफ्ट ही ज़िम्मेदार है। प्रमाण यह बतातें हैं कि रात में ज्यादा काम करने से आपको ब्लड प्रेशर, दिल से जुड़ी बीमारियाँ, और पेट का कैंसर होने की संभावना बढ़ जाती है। शिफ्ट में काम करना खासतौर पर महिलाओं के लिए और भी खराब होता है, और इससे अनियमित पीरियड और ब्रेस्ट कैंसर के होने का खतरा बढ़ जाता है।
एक्सीडेंट और इंजरी का खतरा बढ़ जाता है : नाईट शिफ्ट में काम करने से आपकी कार्यक्षमता बुरी तरह प्रभावित हो जाती है क्योंकि दिन की तुलना में रात में आपकी फोकस और एलर्ट रहने की क्षमता कम हो जाती है। और जो लोग नाईट शिफ्ट के कारण दिन में ज्यादा सोते हैं उनमें दिन में एक्सीडेंट होने का खतरा बहुत ज्यादा रहता है।
मूल स्रोत - Why night shifts are horrible for your health
अनुवादक – Anoop Singh
चित्र स्रोत - Shutterstock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।
संदर्भ:
Tuschsen F. Working hours and ischemic heart disease in Danish men: a 4-year cohort
study of hospitalization. Int J Epidemiol 1993;22(2):215-21
LaDou J. Health effects of shift work. West J Med. 1982;137:525-530.